{"_id":"633464d7f6f9b20b7c288279","slug":"molestation-attender-molested-woman-going-to-delhi-in-sampark-kranti-express-in-damoh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Molestation: अब ट्रेन के एसी कोच भी असुरक्षित, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला से अटेंडर ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Molestation: अब ट्रेन के एसी कोच भी असुरक्षित, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला से अटेंडर ने की छेड़छाड़
Wed, 28 Sep 2022 08:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 28 Sep 2022 08:44 PM IST
सार
किसी भी ट्रेन में एसी कोच यात्रियों के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है। लेकिन इस कोच में भी कुछ ऐसी घटनाएं हो जाएं, जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। ऐसे में एसी कोच को भी सुरक्षित माना जाना मुनासिब नहीं होगा।
विज्ञापन
महिला से अटेंडर ने की छेड़छाड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के दमोह में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही एक महिला से एसी कोच के अटेंडर ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था, जिसकी शिकायत महिला ने रेलवे के किसी वरिष्ठ अधिकारी को ट्वीट कर की थी और दिल्ली जीआरपी में भी शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
दिल्ली से डायरी आने के बाद दमोह जीआरपी ने मामले की जांच शुरू की और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। हालांकि, यह मामला काफी दिन पुराना है, जिसकी डायरी दमोह पुलिस को अभी मिली है।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए दमोह जीआरपी चौकी प्रभारी एसके शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ से एक महिला पिछले महीने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी कोच में बैठकर दिल्ली जा रही थी। दमोह स्टेशन से ट्रेन के निकलते ही चलती ट्रेन में रात के समय एसी कोच के किसी अटेंडर ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के द्वारा विरोध करने पर आरोपी ट्रेन से भाग निकला।
विज्ञापन
महिला जब दिल्ली पहुंची तो उसने दिल्ली जीआरपी को घटना की जानकारी दी। वहां मामला दर्ज होने के बाद डायरी दमोह जीआरपी के पास पहुंची। इस मामले में जांच करते हुए एक संदिग्ध आरोपी को पकड़ा है और घटना की जांच की जा रही है।
