फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   modi in balaghat

मोदी-शिवराज ने की एक दूसरे की तारीफ

Fri, 28 Mar 2014 03:16 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 28 Mar 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
modi in balaghat

मध्य प्रदेश में मंडला और बालाघाट की यात्रा पर आए नरेंद्र मोदी ने जहां शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए उन्हें अपने परिवार का सदस्य होने पर गर्व प्रदर्शित किया, वहीं शिवराज ने कहा कि देश बड़ी आशा से नरेंद्र मोदी की ओर देख रहा है, इसलिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

विज्ञापन


एक दिन पहले ही भोपाल की सड़कों पर नरेंद्र मोदी और शिवराज के होर्डिंग्स लगाए गए थे। मोदी झोंक में यह भी कह गए कि वह खुद मुख्यमंत्री रहे हैं, शिवराज जी की पीड़ा को समझते हैं।
विज्ञापन


पहले विधानसभा चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रचार सामग्री से नरेंद्र मोदी को यथासंभव दूर रखा था। वहीं हाल ही में नरेंद्र मोदी के होर्डिंग्स में केवल नरेंद्र मोदी की तस्वीर ही लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत ही मप्र के लोकप्रिय व गरीबों के प्रिय शिवराज सिंह चौहान कहते हुए की। मोदी ने कहा, ‘गर्व की बात है कि शिवराज सिंह मेरे परिवार के हिस्सा हैं। शिवराज सिंह ने आदिवासियों के दिल में अपनी जगह बनाई है। शिवराज जी ने आदिवासियों के कल्याण के लिए योजनाओं की भरमार कर दी।’

नरेंद्र मोदी ने मंडला के आदिवासियों के बीच कहा कि उनका स्थानीय निवासियों से विशेष रिश्ता है. दोनों ही नर्मदा का पानी पीते हैं. कांग्रेस को निशाना बनाते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘दिल्ली में जो सरकार में बैठे हैं, उन्हें पाई-पाई का हिसाब देना चाहिए। लेकिन कांग्रेस की सरकार हिसाब नहीं दे रही है। जिन्हें लोकतंत्र में विश्वास नहीं हो ऐसे अहंकार वाली कांग्रेस पार्टी को हिंदुस्तान पर राज करने का अधिकार नहीं है।"

उन्होंने कहा कि,"कांग्रेस के शहजादे क्या बात करते हैं। वे मध्य प्रदेश आए तो महंगाई के बारे में कुछ बोले क्या। उन्होंने 2009 में कहा था कि सौ दिन में महंगाई कम कर देंगे। लोगों ने उनकी सरकार बनाई, लेकिन क्या महंगाई गई। आप देखें पूरे मध्य प्रदेश का चुनाव हो गया लोकसभा के चुनाव तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस का एक भी नेता महंगाई के बारे में जवाब देने को तैयार नहीं है।’

मोदी ने कहा, ‘देश आजाद होने के बाद इतनी सरकारें आई। छह दशक बीत गए। पहला दशक ऐसा जिसमें देश की जनता ने भ्रष्टाचार को खुला देखा है। देश को खोखला कर दिया गया है। चारों तरफ लूट मची है। भ्रष्टाचार के लिए सरकार जिम्मेदार है या नहीं।’

आदिवासियों के कल्याण का श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी को देते हुए मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस को आदिवासियों का ख्याल कभी नहीं आया। अटल बिहारी वाजपेयी ने आदिवासी कल्याण के लिए अलग मंत्रालय बनाया।"


केंद्र और राज्य संबंधों के बारे में मोदी ने कहा, ‘मध्य प्रदेश में शिवराज जी की पीड़ा को समझता हूं। सब बराबर हैं। न कोई ऊंचा है और न कोई नीचा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों की टीम बनकर काम करना पड़ता है। देश सबके साथ सबके विकास का मंत्र लेकर ही चल सकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed