{"_id":"a249e326-c529-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"mobile-blast-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह में फटा मोबाइल, युवक जख्मी, छत भी उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह में फटा मोबाइल, युवक जख्मी, छत भी उड़ी
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 25 May 2013 04:26 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घुरवाड़ा गांव में 22 साल के एक लड़के में मुंह में मोबाइल इतनी जोर से फटा कि वह बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी झोपड़ी की छत का एक हिस्सा भी उड़ गया।
विज्ञापन
मिथलेश अपने मुंह में मोबाइल पकड़कर, उसके टार्च की रोशनी में कोई चीज खोज रहा था।
इस दौरान ही मुंह में दबा मोबाइल फट गया। मोबाइल फटने से उसके जबड़े और नाक की नली क्षतिग्रस्त हो गए।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, मिथिलेश के रिश्तेदारों ने उसे नागपुर के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी।
खबर के अनुसार, जो मोबाइल फटा है वह चायनीज है।
घटना रात के 9 बजे से 10 बजे घटी जिसके बाद युवक को सिवनी के हॉस्पिटल में ले जाया गया। उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे नागपुर रेफर किया गया।
सिवनी के डॉक्टर का कहना था कि उसके बचने की उम्मीद बहुत कम है।
