फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mobile App Fraud: Indore thugs made FD in their own name, made a shopping order of 65 thousand rupees from Amazon

मोबाइल एप के जरिए ठगी: इंदौर में ठगों ने खुद के नाम एफडी कर दी, अमेजन से कर दिया 65 हजार रुपए का शॉपिंग ऑर्डर

Wed, 27 Oct 2021 06:40 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 27 Oct 2021 06:40 PM IST
सार

इंदौर में मोबाइल एप के जरिए 1.16 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने न केवल अपने नाम पर एफडी कर दी, बल्कि अमेजन से 65 हजार रुपए का शॉपिंग ऑर्डर भी दे दिया था। 
 

विज्ञापन
Mobile App Fraud: Indore thugs made FD in their own name, made a shopping order of 65 thousand rupees from Amazon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

आजकल ऑनलाइन  ठगी की वारदातें बढ़ती जा रही है। शातिर ठग इंटरनेट के माध्यम से लोगों को निशाना बना रहे हैं। लोगों को इस तरह बातों में उलझाते हैं कि वे उन पर यकीन कर लाखों रुपए गंवा बैठते हैं। ऐसे मामले रोज सामने आते हैं लेकिन लोग फिर भी नहीं समझ पाते और नए तरीके से ठगी का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन


इंदौर में ऐसा ही मामला सामने आया, जिसमें पुलिस की मदद से पीड़ित को रुपए वापस दिलवाए गए। योगेश पिता महेंद्र सिंह वर्मा ने क्राइम  ब्रांच के सायबर हेल्पलाइन नंबर पर ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके साथ 1.16 लाख रुपए की ठगी हुई है। योगेश सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला है। वह कंपनी के काम से इंदौर आया था। इंदौर में यात्रा डॉट कॉम के कस्टमर केयर नंबर को गूगल पर सर्च किया। इसी से ठग से संपर्क हुआ। ठग ने बातों में उलझाया और विश्वास में लेकर योगेश के मोबाइल नंबर पर टीम व्युअर एप डाउनलोड करवा दिया। इसके बाद उसके मोबाइल का एक्सेस ठग के पास आ गया। उसने 50 हजार रुपए से एचडीएफसी बैंक में एफडी खोल दी। इसमें ठगों ने अपना मोबाइल नंबर लिंक किया था ताकि कभी भी एफडी तुड़वाकर दूसरे खाते में ट्रांसफर करवा सके। इसके बाद ठगों ने 65,999 रुपए और निकाले और अमेजन पर ऑर्डर कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने रद्द करवाया ऑर्डर
खाते से रुपए निकलने पर योगेश के होश उड गए। क्राइम ब्रांच की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन सेल ने अमेजन एप के अधिकारियों से समन्वय कर ऑर्डर कैंसल करवाया और आवेदक के खाते में 65,999 रुपए वापस जमा करवाए। एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों से संपर्क कर ठगों की एफडी को भी आवेदक के खाते में जमा करवाया। इस तरह 1,15,999 रुपए वापस आवेदक को दिलवाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलिसी प्रीमियम जमा करने के नाम पर ठगे 70  हजार
एक अन्य मामले में गोपाल पिता बैजनाथ गुप्ता ने शिकायत की थी कि बजाज लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी प्रीमियम जमा करने के नाम से 70 हजार ठग लिए गए।  जांच में पता चला कि बजाज लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की प्रीमियम जमा करने के नाम से दो पॉलिसी के लिए रुपए ट्रांसफर करवाए गए। न्यू पॉलिसी बॉन्ड बनाया। पॉलिसी के संबंध में शिकायत एक माह में करनी होती है, पर ठग ने झूठा आश्वासन देकर शिकायत नहीं करने दी। पुलिस ने दोनो पॉलिसी के मामले में संबंधित कंपनियों से संपर्क कर आवेदक की बिना अनुमति के बनाई गई दोनों पॉलिसी को बंद करवाया और पीड़ित को वापस रुपए दिलवाए।


किसी से शेयर न करें पासवर्ड
पुलिस ने अपील की है कि किसी भी अंजान व्यक्ति द्वारा फोन, मैसेज व सोशल मीडिया के माध्यम से सपंर्क कर बैंक खाता, क्रेडिट कार्ड, वॉलेट एवं यूपीआई पिन व पॉलिसी की जानकारी न दें। साथ ही किसी भी अनजान एप्लीकेशन को डाउनलोड कर एक्सेस पासवर्ड शेयर न करें अन्यथा आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। इस तरह की घटना की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाने पर दें या क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित  7049124445 पर सूचित करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed