फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mob Lynching in Madhya Pradesh Nine Accused Arrested For Lynching Two Tribes In Seoni News in Hindi

Seoni Simaria Mob lynching: सिवनी में आदिवासियों को पीटकर मारने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, प्रियंका गांधी ने कहा- नफरत से भरे इस एजेंडे को रोकना होगा

Wed, 04 May 2022 05:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 04 May 2022 05:06 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सिवनी में गौमांस की तस्करी की आशंका में कुछ युवकों ने तीन आदिवासियों को लाठियों से जमकर पीटा। दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
Mob Lynching in Madhya Pradesh Nine Accused Arrested For Lynching Two Tribes In Seoni News in Hindi
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सिवनी में गौमांस की तस्करी की आशंका में तीन आदिवासियों को लाठियों से पीटने वाले 9 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मंगलवार को सिवनी में गौमांस की तस्करी के शक में कुछ युवकों ने तीन आदिवासियों को पीटा था, इस दौरान दो आदिवासियों की मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस को मौके से लगभग 12 किलो मांस मिला है।
विज्ञापन


कांग्रेस का आरोप है कि इस हत्याकांड में बजरंग दल के लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी, पुलिस ने मॉब लिंचिग में शामिल 12 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है, वहीं 9 आरोपियों को हिरासत में लिया है, सभी बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं। पकड़े गए आरोपियों में बादलपार कुरई निवासी शेरसिंह राठौर (28), वेदांत चौहान (18), अंशुल चौरसिया ( 22 ), रिंकू पाल (30) गोपालगंज विजयपानी कुरई लखन वाड़ा निवासी अजय साहू (27), दीपक अवधिया (38),बसंत रघुवंशी (32) रघुनंदन रघुवंशी (20), शिवराज (13) शामिल हैं।
विज्ञापन


मामले में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि सिवनी (मप्र) में बजरंग दल (आरएसएस) के लोगों ने दो आदिवासियों की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरएसएस-भाजपा का संविधान व दलित-आदिवासियों से नफरत का एजेंडा आदिवासियों के प्रति हिंसा को बढ़ावा दे रहा है। हमें एकजुट होकर नफरत से भरे इस एजेंडे को रोकना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम कुमार मरावी ने बताया कि ये किसी संगठन से हैं या नहीं, अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने मृतक संपत लाल वट्टी की आश्रित मट्ठो बाई और मृतक धानसाय इनवाती की आश्रित फुलबती इनवाती को 8.25-8.25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार मामला सिवनी जिले के कुरई थाना अंतर्गत बादलपार चौकी क्षेत्र के सिमरिया गांव का है। सोमवार देर रात कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में कुछ लोग गौमांस के साथ पकड़े गए हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट के बाद दो लोगों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है। बताया गया कि कुरई के गांव सागर और सिमरिया गांव के 54 वर्षीय धानशाह और 60 वर्षीय संपत बट्टी को कुछ युवकों ने लाठियों से पीटा था। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि हत्या करने वाले बजरंग दल से जुड़े हैं।

मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए लोगों ने जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर बैठकर प्रदर्शन किया। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर बरघाट विधायक अर्जुन सिंह का ककोडिया भी कुरई पहुंचे। उन्होंने भी आरोप लगाया है कि आरोपी बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि हत्या करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। कहा कि शिवराज जी, ये जंगलराज नहीं तो क्या है..? भीड़ की मांग है कि पीड़ित परिवार को नौकरी के अलावा एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए।




मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने भी ट्वीट किया है। सिवनी जिले के आदिवासी ब्लॉक कुरई में दो आदिवासी युवकों की निर्मम हत्या किये जाने की बेहद दुखद जानकारी मिली है, इस घटना में एक आदिवासी युवक गंभीर रूप से घायल है। परिवारजनों व क्षेत्रीय ग्रामीणजनों द्वारा आरोपियों के बजरंग दल से जुड़े होने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आदिवासी वर्ग के साथ दमन व उत्पीड़न की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। हमने इसके पूर्व नेमावर, खरगोन व खंडवा की घटनाएं भी देखी हैं। आरोपियों के भाजपा से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई थी। इस घटना में भी आरोपियों के भाजपा से जुड़े कनेक्शन की बात सामने आ रही है।कमल नाथ ने सरकार से मांग की है कि, इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की घोषणा कर, दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए, पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद की जाए व घायल युवक के सरकारी खर्च पर इलाज की संपूर्ण व्यवस्था हो।



अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसके मरावी ने बताया कि कुरई पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। कुछ आरोपी नामजद हैं, कुछ अज्ञात हैं। हमने 2-3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पीड़ितों के घर से करीब 12 किलोग्राम मांस मिला है।कुरई थाना प्रभारी गनपत सिंह उइके का कहना है कि मौके से मिला मांस जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed