फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mission 2023: BJP's focus on tribal voters, PM will seek 47 MP seats from Rajasthan

Mission 2023: भाजपा का फोकस आदिवासी वोटरों पर, पीएम राजस्थान से साधेंगे एमपी की 47 सीटें

Sat, 29 Oct 2022 01:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 29 Oct 2022 01:37 PM IST
सार

प्रदेश के कई जिलों से आदिवासियों को ले जाने की तैयारी है। मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग के लिए 47 सीटें आरक्षित हैं।  वहीं, राजस्थान में 25 और गुजरात में 27 सीटें हैं। तीनों राज्यों में चुनाव हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासियों के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Mission 2023: BJP's focus on tribal voters, PM will seek 47 MP seats from Rajasthan
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक साल का समय बचा है। विधानसभा चुनाव 2018 में आदिवासी वोटरों के बीजेपी को सत्ता से बाहर कर दिया था। इसके बाद बीजेपी ने पिछले डेढ़ साल में आदिवासियों को साधने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। आदिवासियों के लिए आयोजित प्रदेश के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए। प्रदेश सरकार ने कई योजनाओं की घोषणा की। अब प्रदेश की सीमा से लगे बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को फिर आदिवासियों के बड़े सम्मेलन को संबोधित करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

इस कार्यक्रम में राजस्थान, गुजरात के अलावा प्रदेश के कई जिलों से आदिवासियों को ले जाने की तैयारी है। मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग के लिए 47 सीटें आरक्षित हैं।  वहीं, राजस्थान में 25 और गुजरात में 27 सीटें हैं। तीनों राज्यों में चुनाव हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासियों के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन

बीजेपी के हाथ से निकल गई थी सत्ता
मध्य प्रदेश में आदिवासी के लिए आरक्षित सीटों की संख्या 47 है। जबकि 84 सीटों पर आदिवासी वोटर्स का प्रभाव है। प्रदेश में आदिवासियों की आाबादी दो करोड़ के करीब है। यहीं वजह है कि बीजेपी और कांग्रेस देानों ही दल आदिवासी वोटर्स को साध कर रखना चाहते हैं। 2018 के चुनाव में कांग्रेस को 47 सीटों में से 30 पर जीत मिली थी। जबकि 2013 में 31 सीटें जीतने वाली बीजेपी 16 पर सीमट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन




15 नवंबर को बनेगा जनजातीय गौरव दिवस 
प्रदेश में 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायत पर कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में नवनिर्मित कन्या शिक्षा परिसरों का वर्चुअली लोकार्पण होगा। संपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम, पेसा एक्ट, मित्र-24×7 कॉल सेंटर और ट्राइबल डिजाइन सेंटर- एनआईडी भोपाल का शुभारंभ होगा। साथ ही जेईई, नीट और क्लेट के विद्यार्थियों का सम्मान होगा।  

झाबुआ में बनेगी रणनीति
झाबुआ में अनुसूचित जनजाति मोर्चे की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई है। थांदला में कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय महापुरुषों के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। बीजेपी आदिवासी वोटरों को साधने पूरा जोर लगा रही है। इस बैठक में आगामी रणनीति और कार्ययोजना तैयार की जाएगी। जिसके अनुसार ग्राउंडवर्क शुरू किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed