फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Missing Patwari body found in Sehore and Tehsildar is still missing

MP News: सीहोर में पटवारी का नदी में मिला शव, तहसीलदार अभी भी लापता, बारिश मचा रही तबाही

Wed, 17 Aug 2022 11:20 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 17 Aug 2022 11:20 AM IST
सार

तहसीलदार और पटवारी के लापता होने के बाद हड़कंप मच गया है। उनकी तलाश में सीवन नदी के करबला पुल और काहिरी के पास पुलिस का सर्च अभियान जारी है।

विज्ञापन
Missing Patwari body found in Sehore and Tehsildar is still missing
इसी कार में तहसीलदार और पटवारी सवार थे - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीहोर में तहसीलदार और पटवारी के लापता होने के बाद हड़कंप मच गया है। उनकी तलाश में सीवन नदी के करबला पुल और काहिरी के पास पुलिस का सर्च अभियान जारी है। मंगलवार रात भारी बारिश के बाद नदी और नाले उफान पर थे। पुलिस उनके पानी में बहने की आशंका से इनकार नहीं कर रही है। परिजनें की तहरीर पर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकरी के अनुसार, शाजापुर जिले के मोहनपुर बढ़ोदिया में पदस्थ तहसीलदार नरेंद्र सिंह ठाकुर व नसरुल्लागंज तहसील में पदस्थ पटवारी महेंद्र रजक के गायब होने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को मिली थी। बताया गया है कि ये दोनों सोमवार रात अपने दो दोस्त राहुल आर्य और महेंद्र शर्मा के साथ बाहर खाना खाने के लिए घर से निकले थे। जानकारी मिली है कि दोनों एक ही कार से निकले थे। रफीकगंज स्थित तरुण सिंह के फॉर्म हाउस पर उनकी पार्टी में शामिल होने के बाद ये मंगलवार की सुबह तक वापस घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


शुरू किया अभियान
दोनों की परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों की मोबाइल लोकेशन निकाली है। उनकी लोकेशन सीहोर के इंदौर नाका के पास मिली। करीब रात 11 बजे से वहां से गुजरे थे। उनकी कॉल डिटेल निकालने के साथ-साथ पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारी का शव मिला
जानकारी मिली है कि पटवारी महेन्द्र रजक का शव मिला। उनकी आई-20 कार भी मिली। मप्र तहसीलदार संघ के अध्यक्ष (शाजापुर में पदस्थ तहसीलदार) नरेंद्र सिंह की तलाश जारी। दोनों रात में कार से वापस लौट रहे थे।


सीहोर में ग्रामीणों को निकाला जा रहा सुरक्षित
सीहोर में बारिश की वजह से हालात खराब है। यहां के सोमालवाड़ा के निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं। शाहगंज में राहत शिविर बनाया गया है जिसमें पेयजल, भोजन, दवाएं आदि तथा ठहरने की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं गई हैं। अभी गांव में पानी नहीं आया है लेकिन तवा और बरगी डैम के गेट खोले जाने के कारण नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से सोमालवाड़ा में पानी आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से ग्राम वासियों को पहले ही गांव से निकाल कर सुरक्षित राहत शिविर शाहगंज में शिफ्ट किया जा रहा है। अभी तक करीब 125 से ज्यादा लोगों को शिफ्ट किया जा चुका है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed