{"_id":"636df032cc4d9105613f1d02","slug":"misconduct-with-a-handicapped-girl-in-aadhar-foundation-in-chhindwara-the-operator-under-pressure-and-wrongly","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आधार फाउंडेशन में दिव्यांग युवती से रेप, संचालक ने जान से मारने की धमकी देकर पांच साल तक किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आधार फाउंडेशन में दिव्यांग युवती से रेप, संचालक ने जान से मारने की धमकी देकर पांच साल तक किया दुराचार
Fri, 11 Nov 2022 12:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 11 Nov 2022 12:18 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले के आधार फाउंडेशन सेंटर में दिव्यांग युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी संचालक ने दिव्यांग को डरा धमका कर उसके साथ गलत काम किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के देहात थाना क्षेत्र के परतला स्थित दिव्यांग सेंटर में एक दिव्यांग युवती से रेप का मामला सामने आया है। दिव्यांग युवती से सेंटर के संचालक ने ही दुराचार किया। युवती ने परिजनों को घटना के बारे में बताया जिसके बाद देहात थाने में रेप की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला सामने आने के बाद आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी मयंक उईके ने बताया कि परतला स्थित आधार फाउंडेशन संस्था में दिव्यांग बच्चियों को रखकर उनका पालन-पोषण किया जाता है साथ ही शिक्षा दी जाती है। इस संस्था में रह चुकी 25 वर्षीय दिव्यांग युवती ने संस्था के संचालक पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए थे। जांच में सामने आया कि संचालक आरोपी 54 वर्षीय महेश पिता पंचम सिंह किंथ डरा धमकाकर दिव्यांग युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था।
प्रभारी एसपी विनायक वर्मा ने मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच के बाद आरोपी महेश किंथ के खिलाफ धारा 376 (2) एन, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मयंक उईके ने बताया कि शारीरिक रूप से दिव्यांग पीड़िता 2016 से 2021 तक संस्था में रही थी। इस दौरान महेश किंथ ने उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शारीरिक शोषण से परेशान दिव्यांग ने हिम्मत जुटाकर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है।