फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Misbehavior with pregnant wife of soldier in Gwalior: Relatives had come to beat up brother, sister tore her clothes when she intervened

ग्वालियर में फौजी की पत्नी से बदसलूकी: भाई से मारपीट करने आए थे रिश्तेदार, बहन ने बीच बचाव किया तो सरेराह कपड़े फाड़े

Wed, 23 Mar 2022 11:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Mar 2022 11:35 AM IST
सार

ग्वालियर में फौजी की गर्भवती पत्नी से मारपीट का मामला सामने आया है। महिला अपने भाई को उसके सालों से बचा रही थी इसी दौरान भाई के सालों ने महिला को घसीटा और सरेराह उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों ने महिला को रेप करने और जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
Misbehavior with pregnant wife of soldier in Gwalior: Relatives had come to beat up brother, sister tore her clothes when she intervened
ग्वालियर में फौजी की पत्नी से मारपीट का मामला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर में एक फौजी की गर्भवती पत्नी से सरेराह मारपीट और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है, जिस वक्त महिला के साथ आरोपी मारपीट कर रहे थे उस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही। महिला अपने भाई के घर आई थी, उसके भाई का पड़ोस में ही रहने वाले सालों से विवाद हो गया, और वे उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान बचने के लिए भाई एक कमरे में छुप गया। इसी दौरान भाई के सालों ने फौजी की गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की, उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे रेप करने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामूली धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था, जिसकी शिकायत महिला ने एसएसपी से की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला जीवाजीगंज की रहने वाली है, वह अपने भाई के घर बहोड़ापुर के सिंधिया नगर में आई थी। भाई के घर के पड़ोस में ही उसके साले अनिल राजपूत, धर्मेंद्र राजपूत और उसके पिता हाकिम सिंह रहते हैं। महिला के भाई का अपने सालों से विवाद हो गया था, जिसके चलते वे घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने आए थे लेकिन भाई ने सालों से बचने के लिए खुद को कमरे में बंद कर लिया। तो आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन


महिला के अनुसार चार से पांच युवकों ने उसे बीच सड़क पर घसीटा और उसके कपड़े उतारने की कोशिश की। वहीं, महिला को रेप और उसकी हत्या करने की धमकी भी दी। महिला चार महीने की गर्भवती है, लेकिन आरोपियों ने बेरहमी से उसकी लात घूंसों से पिटाई की। किसी तरह आरोपियों से बचकर महिला पुलिस के पास पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिसकर्मी घर आए इस दौरान आरोपियों ने उसकी पुलिस के सामने ही पिटाई की, लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी रही। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया। महिला के साथ की गई बदसलूकी का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में CSP नागेंद्र सिंह का कहना है कि सिंधिया नगर में दो परिवारों में झगड़ा और मारपीट की बात सामने आई है, दोनों आपस में नजदीकी रिश्तेदार भी हैं। दोनों ही पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज किया है। अगर महिला के पास मारपीट और बदसलूकी का कोई वीडियो है, तो उसके आधार पर जांच कर धाराएं बढ़ाई जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed