फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Misbehavior of nephew of Congress leader: In Bhind, the nephew of Congress leader Govind Singh dragged the officer of the Electricity Department out, pushed and told the truth

कांग्रेस नेता के भांजे की बदसलूकी: भिंड में कांग्रेस नेता गोविंद सिंह का भांजा विद्युत विभाग के अधिकारी को खींचकर बाहर लाया, धक्का दिया और खरी खोटी सुनाई

Wed, 02 Feb 2022 11:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 02 Feb 2022 11:33 AM IST
सार

भिंड जिले में कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह के भांजे ने विद्युत विभाग के उप प्रबंधक के साथ धक्का मुक्की कर उसे खरीखोटी सुनाई, कांग्रेस नेता के भांजे की बदसलूकी का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Misbehavior of nephew of Congress leader: In Bhind, the nephew of Congress leader Govind Singh dragged the officer of the Electricity Department out, pushed and told the truth
उप प्रबंधक के साथ बदलसूकी करता कांग्रेस नेता का भांजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भिंड जिले में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह के भांजे का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें कांग्रेस नेता का भांजा राहुल भदौरिया विद्युत विभाग के अधिकारी के साथ बदसलूकी करते हुए नजर आ रहा है। मामला भिंड के मेहगांव का है जहां बिजली विभाग के कार्यालय पर आंदोलन करते समय पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह के भांजे राहुल भदौरिया ने विभाग के उप महाप्रबंधक अंकुर गुप्ता के साथ बदसलूकी की, वो उन्हें चेंबर से खींचते हुए बाहर लाया और लोगों के सामने ही उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को किसान कांग्रेस के नेतृत्व में मेहगांव के बिजली विभाग के कार्यालय पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा समेत कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह के भांजे राहुल भदौरिया समेत कांग्रेस के कार्यकर्ता ज्ञापन देने के लिए मेहगांव बिजली विभाग के कार्यालय पर पहुंचे थे। गांव में बढ़ती बिजली समस्याओं के चलते कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान जब कांग्रेसियों का ज्ञापन लेने विभाग के अधिकारी अपने चेंबर से बाहर नहीं आए तो कांग्रेस कार्यकर्ता उप महाप्रबंधक अंकुर गुप्ता के चेंबर में दाखिल हो गए और यहां पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह के भांजे और कांग्रेस नेता राहुल भदौरिया ने उप महाप्रबंधक के साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन


राहुल भदौरिया ने उप महाप्रबंधक को चेंबर से खींचा और बाहर जाने के लिए धकेल दिया। धक्का देकर सभी कांग्रेसी उप महाप्रबंधक को चेंबर के बाहर ले आए। यहां राहुल भदौरिया समेत कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उप महाप्रबंधक को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इतना ही नहीं जिला अध्यक्ष ने तो यहां तक कह दिया कि आगे इससे ज्यादा अपमान झेलना पड़ेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बदसलूकी के दौरान पुलिस वहां मौजूद थी लेकिन महाप्रबंधक के साथ बदतमीजी को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। बता दें इससे पहले राजगढ़ में भी कांग्रेस नेता  के भतीजे का शादी समारोह में लोगों को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed