फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Minor shot at girlfriend mother in Katni

Katni Crime: नाबालिग ने प्रेमिका की मां पर चलाई गोली, गंभीर हालत में डॉक्टर ने किया रेफर; जानें मामला

Sun, 12 May 2024 03:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 12 May 2024 03:30 PM IST
सार

Katni Crime: जिले में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका की मां पर बंदूक से फायरिंग करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Minor shot at girlfriend mother in Katni
नाबालिग ने प्रेमिका की मां पर चलाई गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले के स्लिमानाबाद थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर एक नाबालिग ने एक तरफा प्यार में पड़कर प्रेमिका की मां पर गोली चला दी। पूरा मामला ग्राम पड़वार का बताया गया जहां गोली लगने से घायल हुई महिला को स्लिमानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। महिला को लगी गोली सीने में जाकर फंस गई है, जिसके चलते उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


बिगड़ती तबीयत देखकर डॉक्टरों की टीम ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही स्लिमानाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल पर जा पहुंचे है, जिन्होंने पंचनामा बनवाते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसडीओपी अखिलेश गौर ने बताया घायल महिला की बेटी और गोली चलाने वाले के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। इसी को लेकर कल आरेपी और महिला के बीच वाद विवाद हुआ था, जिसे लेकर आज लड़के ने महिला पर बंदूक से गोली चला दी और मौके से भाग निकला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed