फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   minor sexually assaulted and beheaded by brothers and uncle, aunt misled police

मध्यप्रदेश: नाबालिग के साथ भाइयों और चाचा ने किया दुष्कर्म, फिर काटा सिर

Tue, 19 Mar 2019 10:58 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अजय सिंह Updated Tue, 19 Mar 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
minor sexually assaulted and beheaded by brothers and uncle, aunt misled police
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने तीन भाईयों, चाचा और चाची को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि चारों अरोपियों को पकड़ा जा चुका है जबकि एक फरार है। वहीं एक नाबालिग है। छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा 13 मार्च से गायब थी और उसका शव अगले दिन बरखेड़ी गांव के खेत में धड़ से अलग अवस्था में मिला।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले से जुड़े आरोपियों के बारे में जानकारी देने वाले को पहले 10,000 रुपये और फिर 25,000 रुपये देने की घोषणा की थी। सागर के पुलिस अधीक्षक अमित संघी ने बताया कि सभी पुरुषों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और जब उसने पुलिस को सब बताने की धमकी दी तो उन्होंने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने उसका सिर धड़ से अलग करके शव को ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन


लड़की की चाची को घटना के बारे में पूरी जानकारी थी लेकिन उसने पुलिस को गुमराह करते हुए आरोपी अपने पड़ोसी पर लगा दिया। पुलिस ने नाबालिग की चाची के आरोप के आधार पर पड़ोसी से पूछताछ की लेकिन वह निर्दोष निकला। पुलिस को जानकारी मिली की पीड़िता का बड़ा भाई जो 20 साल के करीब है वह घटना में शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघी ने कहा कि बड़ा भाई घर से गायब था ऐसे में छोटे भाई से सवाल किया गया जो 19 साल का है। जिसने अपराध को कबूल लिया। संघी ने कहा, 'ऐसा लगता है कि बड़े भाई ने पहले भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया है। घटना वाले दिन बड़े भाई को छोड़कर सभी काम से बाहर थे और इसका फायदा उठाकर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।'


उन्होंने कहा, 'जब बड़ा भाई पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था तभी दोनों भाई (नाबालिग सहित) भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच लड़की का चाचा जो 40 साल का है वह वहां पहुंचा। उसने पहले सभी को डांटा और उसके बाद खुद भी दुष्कर्म किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed