{"_id":"6403390129d9d2ce4305bc0c","slug":"minor-raped-three-years-ago-in-damoh-wife-of-accused-exposes-case-one-arrested-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh Crime: नाबालिग से तीन साल पहले हुआ दुष्कर्म, आरोपी की पत्नी ने उजागर किया मामला, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh Crime: नाबालिग से तीन साल पहले हुआ दुष्कर्म, आरोपी की पत्नी ने उजागर किया मामला, एक गिरफ्तार
Sat, 04 Mar 2023 05:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 04 Mar 2023 05:56 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग से तीन साल पहले दो लोगों ने दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया था। उस समय पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट कहीं भी दर्ज नहीं कराई थी। लेकिन तीन दिन पहले एक आरोपी की पत्नी ने दुष्कर्म का वीडियो पीड़िता की मां को दिखाया। उसके बाद यह मामला उजागर हुआ।
विज्ञापन
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में दमोह जिले के रनेह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो तीन साल पहले का बताया जा रहा है। वीडियो पीड़िता की मां के पास पहुंचा। फिर पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले में लेकर दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एक नाबालिग से तीन साल पहले दो लोगों ने दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया था। उस समय पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट कहीं भी दर्ज नहीं कराई थी और न ही परिजनों को जानकारी दी थी। तीन दिन पहले एक आरोपी की पत्नी ने दुष्कर्म का यह वीडियो पीड़िता की मां को दिखाया। उसके बाद यह मामला उजागर हुआ। फिर नाबालिग ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर दो आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। मामला संवेदनशील होने की वजह से अभी आरोपियों के नाम उजागर नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
