{"_id":"df3b1b37836ac295bc967fdb9cf283f2","slug":"minor-raped-by-grandfather-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा ने किया पोती से रेप, अबॉर्शन कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादा ने किया पोती से रेप, अबॉर्शन कराया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 17 Jul 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने एक 65 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। इस बुजुर्ग पर जो आरोप हैं उन्हें सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर का है।
विज्ञापन
इस शख्स पर आरोप है अपनी ही पोती के साथ बलात्कार का और उसका गर्भपात कराने का। करीब पांच महीने तक इस शख्स ने अपनी पोती के साथ बलात्कार किया और जब वह गर्भवती हो गई तो उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन
छतरपुर के अलीपुरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले एक गांव में रहने वाला अस्सू बेग अपनी 16 साल की पोती के साथ एक मार्च से बलात्कार कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि लड़की के मां-बाप काम पर चले जाते थे और लड़की को उसके दादा के पास छोड़ जाते थे।
जब लड़की गर्भवती हो गई और अस्सू ने उसका गर्भपात कराया तो लड़की की मां को ये बात पता चल गई। इसके बाद पीड़ित अपनी मां के साथ जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
एएसपी छतरपुर नीरज पांडे ने कहा कि,"आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।"
