फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Minor gang-raped in moving bus in Singrauli

शर्मनाकः MP में हुआ दिल्ली जैसा वहशियाना गैंगरेप

Mon, 21 Apr 2014 02:55 PM IST
Updated Mon, 21 Apr 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
Minor gang-raped in moving bus in Singrauli

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से बलात्कार का एक मामला सामने आया है। 13 साल की एक लड़की से चलती बस में गैंगरेप के बाद उसे जंगल में फेंक दिया गया।

विज्ञापन


लड़की गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना सिंगरौली जिले से 15 किलोमीटर दूर नलहाठानी में घटी।

गैंगरेप के बाद पीड़िता को चलती बस से फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों के पीड़िता को देखा और अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस को मामले की जानकारी दी। पीड़ित लड़की तीन दिन पहले अपनी एक रिश्तेदार के यहां गई थी।
विज्ञापन

बस में पांच लोग मौजूद थे

Minor gang-raped in moving bus in Singrauli

रिश्तेदार के यहां से अपने घर लौटने के लिए लड़की बस में बैठी। बस में उस वक्त पांच लोग मौजूद थे। उनमें से तीन लोगों ने कथित तौर पर पीड़िता से गैंगरेप किया, जबकि बाकी दो मूकदर्शक बने रहे।

पीड़िता के सिर और श्‍ारीर में गंभीर चोटे आई हैं। पीड़िता के मुताबिक एक वक्त के बाद बेहोश हो जाने के कारण उसे यह नहीं पता है कि बाकी दो लोगों ने उससे बलात्कार किया या नहीं। 

बेहद गंभीर चोटों से जूझ रही पीड़िता

Minor gang-raped in moving bus in Singrauli

पुलिस के मुताबिक पीड़िता का अभी इलाज चल रहा है। वह बेहद गंभीर चोटों से जूझ रही है और बार-बार बेहोश हो रही है। इसीलिए अभी तक घटना की सारी जानकारी और पीड़िता के सभी बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।

पीड़िता के मेडिकल टेस्ट किए जा चुके हैं और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दिसंबर 2012 में दिल्ली में हुए इसी तरह के वहशियाना रेप ने पूरे देश को हिलाकर ‌रख दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed