Shivpuri News: मंत्री राठखेड़ा मांगें माफी, समधी की गाली गलौज से भड़का क्षत्रिय समाज, आंदोलन की चेतावनी
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के शिवपुरी जिला अध्यक्ष एसकेएस चौहान ने समाज की बैठक में कहा कि बैराड़ में नशा मुक्ति कार्यक्रम में राठखेड़ा के समधी जगदीश गोबरा ने शराब के नशे में धुत होकर गाली गलौज की। महासभा का आरोप है कि मंत्री की मौजूदगी में गाली गलौज की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा के समधी द्वारा क्षत्रिय व अन्य समाजों के लिए अभद्र टिप्पणी का मामला तूल पकड़ गया है। इसे लेकर गुरुवार को क्षत्रिय महासभा शिवपुरी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बैठक कर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने मंत्री राठखेड़ा से मांग की कि वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के शिवपुरी जिला अध्यक्ष एसकेएस चौहान ने समाज की बैठक में कहा कि बैराड़ में नशा मुक्ति कार्यक्रम में राठखेड़ा के समधी जगदीश गोबरा ने शराब के नशे में धुत होकर गाली गलौज की। महासभा का आरोप है कि मंत्री की मौजूदगी में गाली गलौज की गई।
क्षत्रिय समाज के नेताओं का कहना है कि जिस समय गोबरा ने अन्य समाजों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया, उस वक्त मंत्री को उनका विरोध करना चाहिए था। विवाद के बाद थाने में गाली गलौज के वक्त भी पुलिस प्रशासन खामोशी की मुद्रा में रहा। इससे स्पष्ट है कि गोबरा को मंत्री का संरक्षण है। पुलिस प्रशासन की चुप्पी भी यह साबित करती है कि उनकी सहमति से इस कृत्य को अंजाम दिया गया। क्षत्रिय समाज ने सीधे तौर पर इस घटना के लिए मंत्री को जिम्मेदार ठहराया।
तीन दिन में माफी मांगें मंत्री
बैठक में मौजूद लोगों का कहना था कि मंत्री राठखेड़ा तीन दिन में क्षत्रिय व अन्य समाजों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। बैठक में क्षत्रिय युवाओं में इस घटना के प्रति तीखा आक्रोश था।
केंद्रीय मंत्री तोमर के खिलाफ भी अपशब्द कहे
गौरतलब है कि कि गत दिवस शिवपुरी जिले के बैराड़ में गोबरा ने थाने में क्षत्रिय समाज सहित अन्य समाज को अपशब्द कहे थे। गोबरा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के प्रति भी अपशब्द कहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। विवाद के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
