फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Meeting controversy ended: Digvijay Singh met Chief Minister Shivraj Singh Chouhan, Kamal Nath was also present

मुलाकात विवाद खत्म: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले दिग्विजय सिंह, कमलनाथ भी रहे मौजूद

Sun, 23 Jan 2022 02:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Jan 2022 02:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मुलाकात की। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ दोनों किसान प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करने पहुंचे, दिग्विजय सिंह ने सीएम को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।

विज्ञापन
Meeting controversy ended: Digvijay Singh met Chief Minister Shivraj Singh Chouhan, Kamal Nath was also present
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले दिग्विजय सिंह और कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मुलाकात की। दिग्विजय सिंह कई दिनों से सीएम से मिलने का समय मांग रहे थे, जिसपर सीएम ने उन्हें आज 11:45 बजे मुलाकात का वक्त दिया था। तय समय पर दिग्विजय सिंह और कमलनाथ सीएम आवास पहुंचे और सीएम से मुलाकात की। दिग्विजय सिंह ने सीएम चौहान को बांध डूब प्रभावित क्षेत्रों के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर सीएम ने उन्हें पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया। सीएम से मुलाकात के बाद दोनों पूर्व सीएम वापस लौट गए। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को जनजागरण यात्रा के दौरान सुठालिया एवं टेम परियोजना के अंतर्गत डूब में आने वाले गुना, राजगढ़, विदिशा व भोपाल जिले के प्रभावित किसानों ने अपनी समस्या बताई थी। किसानों का कहना था कि सरकार ने पट्टे वाले किसानों को  मुआवजा नहीं देने की बात कही है। किसानों की इन्हीं समस्याओं को लेकर दिग्विजय सिंह सीएम चौहान से मिलने का समय मांग रहे थे। रविवार को सीएम चौहान ने उन्हें मिलने का समय दिया था। सीएम के दिए गए समय पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ किसान प्रतिनिधियों साथ को लेकर सीएम हाउस पहुंचे और सीएम को किसानों की समस्या बताई।  
विज्ञापन


शुक्रवार को दिग्विजय सिंह ने दिया था धरना
दिग्विजय सिंह सीएम शिवराज सिंह चौहान से लंबे समय से मुलाकात की मांग कर रहे थे, ताकि वो उनसे मिलकर किसानों की समस्याओं से उन्हें अवगत करा सकें। जिस पर सीएम ने उन्हें शुक्रवार को मिलने का समय दिया था लेकिन बाद में मुलाकात कैंसिल कर दी थी। बार-बार मुलाकात न होने से नाराज दिग्विजय सिंह शुक्रवार को किसानों के साथ सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए थे, जिसके चलते उन पर एफआईआर दर्ज की गई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शुक्रवार को दिग्विजय सिंह से मुलाकात नहीं की लेकिन एयरपोर्ट पर सीएम ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed