{"_id":"5dd750c38ebc3e547f5928cf","slug":"masdhya-pradesh-dalit-groom-denied-entry-in-temple-in-biroda-village-burhanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में दलित दूल्हे को मंदिर में प्रवेश से रोका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में दलित दूल्हे को मंदिर में प्रवेश से रोका गया
Fri, 22 Nov 2019 08:56 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 22 Nov 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
दलित को मंदिर में प्रवेश से रोका
- फोटो : ANI
-
- 1
-
Link Copied
देश में आज भी ऊंच-नीच का भाव देखने को मिलता है, भले भारत इक्कीसवीं सदी में क्यों ना आ गया हो। आज भी देश के अनेक हिस्सों से इस प्रकार की खबरें सामने आती रहती है कि दलित दूल्हे को घोड़ी पर नहीं चढ़ने दिया या दलितों को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया।
विज्ञापन
Madhya Pradesh:A Dalit groom was allegedly stopped from entering a temple by few ppl in Biroda village,Burhanpur. SDM, Kashiram Badole, says,'A complaint was received that miscreants did not allow Dalit families to enter, appropriate action will be taken against them. (21.11) pic.twitter.com/7jPtHUiqI5
— ANI (@ANI) November 21, 2019विज्ञापन
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के बिरोड़ा गांव में कथित तौर पर एक दलित दूल्हे को मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया गया। उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) काशीराम बडोले ने पुष्टि की कि इस मामले के बारे में शिकायत प्राप्त हुई है और कहा कि जो भी इस मामले में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बडोले ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि कलेक्टर द्वारा शिकायत मिली थी कि बदमाशों ने दलित परिवार को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी है। जिसके बाद कलेक्टर ने पुलिस अधिकारियों को दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
वहीं, दूल्हे संदीप गावले से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मंदिर में शादी करने के लिए कलेक्टर ने उन्हें पूर्व स्वीकृति दी थी, लेकिन जब शादी होने वाली थी तो बदमाशों ने गुरुवार को मंदिर के द्वार बंद कर दिए।
गावले ने कहा कि गांव के बदमाशों ने हमें मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी है क्योंकि हम दलित हैं। हमने शादी की व्यवस्था के लिए कलेक्टर से भी पूर्व अनुमति ली थी, लेकिन फिर भी ऐसा हुआ।
गावले ने आरोप लगाया कि मंदिर के ट्रस्टियों के आदेश पर मंदिर के द्वार बंद कर दिए गए थे। इस बीच, लालबाग पुलिस स्टेशन के एसएचओ बिक्रम सिंह बोमनिया ने कहा कि दलित परिवार को सुरक्षा दी जाएगी।
बोमनिया ने कहा कि हमने शिकायत मिलने के बाद मामले को शांत करने के लिए घटनास्थल पर एक टीम भेजी। उन्होंने कहा कि हम परिवार को सुरक्षा प्रदान करेंगे और दोषी पाए जाने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
