फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: 'The section of NDPS Act is being misused, end it', farmers took out a rally

Mandsaur: 'एनडीपीएस एक्ट की धारा का दुरुपयोग हो रहा, इसे समाप्त करें', किसानों ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

Fri, 29 Dec 2023 11:00 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 11:00 PM IST
सार

किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द्र ने कहा कि डोडाचूरा में मार्फिन की मात्रा, मेडिकल से मिलने वाली नशे की गोली से भी कम होती है, उसके बावजूद डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट में शामिल कर रखा है।

विज्ञापन
Mandsaur: 'The section of NDPS Act is being misused, end it', farmers took out a rally
मंदसौर में एनडीपीसी एक्ट की कुछ धाराओं को निरस्त करने की मांग को लेकर रैली निकाली गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 व 8/29 को समाप्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द्र के नेतृत्व में हजारों की संख्या में वाहन रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा गया। पुलिस पर आरोप लगाते हुए 
विज्ञापन


शुक्रवार को पावागढ़ माताजी मंदिर से शुरू हुई रैली मुख्य मार्ग होती हुई गांधी चौराहे पहुंची। यहां सभा को संबोधित करते हुए जोकचन्द्र ने कहा एनडीपीएस एक्ट की धारा का दुरुपयोग हो रहा है। डोडाचूरा में मार्फिन की मात्रा, मेडिकल से मिलने वाली नशे की गोली से भी कम होती है, उसके बावजूद डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट में शामिल कर रखा है। क्षेत्र के हजारों युवा डोडाचूरा प्रकरण में जेलों में बंद हैं। यहां से चुनाव जीतने वाले जनप्रतिनिधि किसानों पर फर्जी केस बनवाकर लाखों रुपये वसूल रहे हैं और यही पैसा चुनाव में धार्मिक स्थानों पर बांटकर चुनाव जीत जाते हैं। यह धारा जब तक समाप्त नहीं हो जाती, तब तक किसानों के हित में लड़ाई जारी रहेगी। एक भी व्यक्ति पर फर्जी केस नही बनने देंगे और डोडाचूरा के फर्जी प्रकरण बनाने का पूरजोर तरीके से विरोध करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने गलत टिकट दिए
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजीत बौरासी ने कहा हम हर वर्ग की लड़ाई लड़ रहे हैं। किसान, मजदूर, गरीब वर्ग को उनका अधिकार नहीं मिलेगा तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। श्यामलाल जोकचन्द्र द्वारा किसानों के लिए लड़ी जा रही लड़ाई में हम कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहेंगे। बौरासी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गलत टिकट दिए, इसका जनता ने जवाब दे दिया है। आमजन के हित में हमारी लड़ाई जारी रहेगी। कृषि मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष कमलेश पटेल ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 व 8/29 के संशोधन को लेकर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान व क्षेत्र के विधायक व उपमुख्यमंत्री ने जो वादा किया है, उसे निभाना पड़ेगा, अन्यथा हम सड़क पर इसकी लड़ाई लड़ेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्रवासी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद प्रतिनिधि भूपेन्द्र महावर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में यह शामिल की गई मांगें
सभा के बाद तहसीलदार ब्रजेश मालवीय को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कि मादक पदार्थ को लेकर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में विसंगति है। डोडाचूरा पर धारा 8/15 लगाई जाती है, जबकि इसमें मार्फिन की मात्रा 00.2 से भी कम है। जबकि मार्केट में नशे की गोली मेडिकल स्टोर पर बिकती है, जिसमें 00.5 मार्फिन की मात्रा होती है। ऐसे में पुलिस व नारकोटिक्स किसी भी व्यक्ति को डोडाचूरा में पकड़ती है, तो उस पर धारा 8/15 लगा देती है, इस धारा में बन्द व्यक्ति 10 साल तक जेल में बंद रहता है, उसका परिवार बर्बाद हो जाता है। वहीं पुलिस द्वारा इस प्रकरण में डोडाचूरा देने वाले व लेने वाले से लाखों रुपए की वसूलियां की जाती हैं। यह धारा पुलिस के लिए कमाई का जरीया बन चुकी है। 


ज्ञापन में आगे बताया कि तत्कालीन मंदसौर एसपी रहे मनोजकुमारसिंह, जो वर्तमान में डीआईजी रतलाम है, उन्होंने भी धारा 8/15 को समाप्त करने के लिए शासन को पत्र लिखा था। यह धारा किसानों के लिए काला कानून है, इसे तत्काल समाप्त की जाना आवश्यक है। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी दलौदा में आयोजित सभा में धारा 8/15 में संशोधन का वादा किसानों से किया था। वहीं मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचत हुए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी अपने घोषणा पत्र में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 में संशोधन का वादा किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed