फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur Police seized 400 boxes of explosive detonator fuse.

Mandsaur: विस्फोटक डेटोनेटर फ्यूज के 400 बॉक्स जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Oct 2023 12:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 28 Oct 2023 12:01 PM IST
सार

Mandsaur: मंदसौर में चेकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट से भानपुरा पुलिस ने कंटेनर से बत्तीस लाख की विस्फोटक सामग्री जब्त की है। कंटेनर में R CORDS डेटोनेटर फ्यूज के 400 बॉक्स भरकर ले जाए जा रहे थे। मामले में तीन को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Mandsaur Police seized 400 boxes of explosive detonator fuse.
विस्फोटक डेटोनेटर फ्यूज के 400 बॉक्स जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर पुलिस ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर जिले की सभी अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग करवाई जा रही है। इसी कड़ी में एसएसटी टीम भानपुरा के मजिस्ट्रेट दीपक पाटीदार व पुलिस अधिकारी सउनि रुपसिंह झाला द्वारा अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट ओसारा पर वाहन चेकिंग की जा रही थी।

विज्ञापन


चेकिंग में खतरनाक विस्फोटक पाया गया

चेकिंग के दौरान एक कंटेनर एमएच 40 बीजी 4105 जो झालावाड़ तरफ से आता दिखा। कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में कंटेनर के अंदर विस्फोटक R CORDS डेटोनेटर फ्यूज के 400 बॉक्स रखे हुए थे। एसएसटी टीम द्वारा कंटेनर में रखे डेटोनेटर फ्यूज के कागज परमिट को चेक करते परमिट में 26 अक्टूबर 2023 को मुरैना में होना लिखा पाया गया।
विज्ञापन


जबकी 26 अक्टूबर 2023 को कंटेनर मंदसौर जिले की सीमा में होना पाया गया। और तो और परमिट के 31 अक्टूबर 2023 को मंदसौर जिले में प्रवेश करना लिखा हुआ था। इससे परमिट शर्तों का उल्लंघन करने से कंटेनर और डेटोनेटर फ्यूज को जब्त किया गया है। मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed