फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur Police Arrest Four Allegedly Planning For A Theft

Mandsaur: देसी कट्टा लेकर तलाश रहे थे चोरी के लिए स्पॉट, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

Thu, 18 Jan 2024 07:32 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 18 Jan 2024 07:32 PM IST
सार

मंदसौर में पुलिस ने चोरी की योजना बनाते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 315 बोर का देसी कट्टा, कारतूस, लोहे की टामी, पेचकस, चाबियों का गुच्छा बरामद हुआ है। उनकी दो मोटर साइकिलें भी जब्त की गई है। 

विज्ञापन
Mandsaur Police Arrest Four Allegedly Planning For A Theft
सीतामऊ पुलिस ने चोरी की योजना बनाते चार लोगों को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर जिले की सीतामऊ थाना पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए रतलाम जिले के आलोट निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा, कारतूस, लोहे की टामी, पेचकस, चाबियों का गुच्छा और दो मोटरसाइकिल जब्त की है। 

विज्ञापन


मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति ने बताया कि थाना सीतामऊ पर पदस्थ एसआई मांगीलाल चौहान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भगौर गांव से दो मोटरसाइकिलों पर चार लोग घूम रहे थे। मोटर सायकल पर ताला तोड़ने में इस्तेमाल होने वाली टामी लगी हुई थी। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मांगीलाल चौहान टीम को साथ लेकर भगौर पहुंचे। यहां कमलसिंह के ढाबे के पास स्थित ईट भट्टे से चोरी की योजना बनाते हुए चार बदमाश दिलीप पिता जवान सिंह सौंधिया राजपूत उम्र 31 साल, ईश्वरसिंह पिता दाणुसिंह सौंधिया राजपूत उम्र 24 साल, शंकरसिंह पिता तुफानसिंह सौंधिया राजपूत उम्र 27 साल और तूफान सिंह पिता तेजसिंह सौंधिया राजपूत उम्र 36 साल को पकड़ा। उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिलें, एक 315 बोर का देसी कट्टा मय जिंदा कारतूस, चाबियों का गुच्छा, पेचकस, लोहे का सरीया (टामी) , डंडे व टॉर्च जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 401 भादवि व आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।  जब्त देसी कट्टे तथा अन्य संपत्ति के संबंध में पूछताछ के लिए कोर्ट ने आरोपियो को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed