फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News: Kidnapping and gang rape of teenage girl going for defecation all three accused minors

Mandsaur News: शौच के लिए जा रही किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप, तीनों आरोपी भी नाबालिग

Sun, 02 Jun 2024 11:57 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 02 Jun 2024 11:57 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील ने बताया कि 15 साल की किशोरी गुरुवार सुबह शौच के लिए जा रही थी। इस दौरान तीन नाबालिग आरोपियों ने उसका अपहरण कर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने नाबालिग का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Mandsaur News: Kidnapping and gang rape of teenage girl going for defecation all three accused minors
सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। नाबालिग युवती का गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपी भी नाबालिग है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया है। पुलिस ने बताया की तीनों बाल अपचारियो ने पहले लड़की का अपहरण किया। फिर बारी-बारी से दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। वीडियो सामने आने के बाद ही मामले का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


मंदसौर जिले की गरोठ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील ने बताया कि भानपुरा थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय नाबालिग 29 मई को गुरुवार सुबह शौच के लिए जा रही थी। इस दौरान एक नाबालिग आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधकर आया और लड़की को अगवा कर ले गया। उसने फोन लगाकर अपने दो नाबालिग दोस्तों को भी बुलाया। फिर तीनों ने सुनसान इलाके में लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने नाबालिग का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन


वारदात का वीडियो सामने आने पर गांव के ही एक शख्स ने लड़की के परिजनों और गांव वालों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद नाबालिग युवती के परिजन भानपुरा थाना पहुंचे और तीनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। नाबालिग युवती का गैंगरेप करने वाले एक आरोपी की उम्र 15 और दो की उम्र 16 साल बताई जा रही है। पुलिस ने वीडियो और नाबालिग युवती के बयान के आधार पर तीनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed