फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News: Explosion in room due to gas leak, one person burnt

Mandsaur News: रेगुलेटर ऑन रहने से कमरे में भरी गैस, चाय बनाने गया शख्स धमाके से झुलसा, इलाज जारी

Mon, 20 Nov 2023 12:12 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 12:12 PM IST
सार

Mandsaur News: मंदसौर में एक घर में गैस रिसाव के बाद धमाका होने से एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित सुबह खेत पर जाने के लिए तैयार हो रहा था, इसी दौरान वह किचन में चाय बनाने गया और हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
Mandsaur News: Explosion in room due to gas leak, one person burnt
गैस रिसाव के बाद हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर के भावगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम देहरी गांव में गैस रिसाव से हुए ब्लास्ट के बाद एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। घटना में किचन की पक्की दीवार ढह गई। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भावागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम देहरी निवासी जुझारलाल पिता पन्नालाल सूर्यवंशी उम्र (45) रात में अपने परिवार के साथ सोया था। सुबह 5 बजे वह खेत पर जाने के लिए तैयार हुआ और किचन में चाय बनाने गया। जैसे ही उसने लाइटर का स्विच दबाया। अचानक धमाका हुआ, इस धमाके में जुझारलाल बुरी तरह झुलस गया। धमाके कारण किचन की पक्की दीवारे धराशाई हो गई। अस्पताल चौकी आरक्षक बंशीलाल परिहार ने बताया कि जुझारलाल सूर्यवंशी को घायल अवस्था में लाया गया था। उनके बयान दर्ज किए हैं। घर में गैस का रेगुलेटर चालू रहने से गैस रिसाव हुआ। सुबह चाय बनाने के दौरान धमाका हुआ है। इस वजह से घायल हो गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पड़ोसी रिश्तेदार राधेश्याम सूर्यवंशी ने बताया कि पीड़ित मेरे पड़ोस में रहते हैं और रिश्ते में ममेरा ससुर लगते हैं। गैस की नली में लीकेज हो रहा था, ये सुबह चाय बनाने गए। जैसे ही गैस जलाया धमाका हो गया। ये काफी गरीब हैं, धमाके में मकान भी गिर गया है। सरकारी सहायता मिल जाए, तो इलाज और घर चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेगुलेटर ऑन रहने से गैस का रिसाव हुआ
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि रात में गैस की टंकी का रेगुलेटर चालू रह गया। रातभर हुए गैस रिसाव से कमरे में गैस इकट्ठा हो गई। सुबह जब गैस जलाया, तो कमरे में जमा गैस में ब्लॉस्ट हो गया। इस धमाके में किचन की दीवारें तक उड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed