फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News Cycle rally taken out for single use plastic environmental protection and cultural heritage prot

Mandsaur News: सिंगल यूज प्लास्टिक, पर्यावरण संरक्षण व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए साइकिल रैली निकाली गई

Wed, 22 Nov 2023 04:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर/नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर/नीमच Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 22 Nov 2023 04:32 PM IST
सार

Mandsaur News: सिंगल यूज प्लास्टिक, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए नीमच से मंदसौर जिले तक साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान कई लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
Mandsaur News Cycle rally taken out for single use plastic environmental protection and cultural heritage prot
साइकिल रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश स्वतंत्र कंपनी के ट्रूप कमांडर जितेंद्र कनौजिया ने नीमच से मंदसौर तक 60 किलोमीटर साइकलिंग की। रैली को एनसीसी यूनिट से कमान अधिकारी कर्नल रिजवान खान ने नीमच से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


इस दौरान साइकिल रैली में नीमच के कैडेट्स शामिल हुए, जो नीमच बाइपास तक साथ रहे। बाइपास से नायब सूबेदार जयराम, सीएचएम राजेंद्र सिंह, कैडेट सूरज माली, रोहित माली, माधव माली द्वारा पायलटिंग के साथ ट्रूप कमांडर जितेंद्र कनौजिया ने मंदसौर तक साइकलिंग की। साइकिल रैली का मल्हारगढ़ सीएम राइस स्कूल में प्राचार्य मनीष गौड़ एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रूप कमांडर कनौजिया ने सभी को रैली के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक, पर्यावरण संरक्षण व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के प्रति भी जागरुक किया। बाद में कनौजिया साइकलिंग करते हुए मंदसौर बाइपास पहुंचे, यहां 20 एनसीसी कैडेट्स ने साइकलिंग ज्वाइन की और कनौजिया के साथ मंदसौर के गांधी चौराहा पहुंचे। यहां पूर्व न्यायाधीश रघुवीर सिंह चुंडावत, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रमांक 2 विद्यालय प्राचार्य धर्मपाल सिंह देवड़ा, जिला माउंटेनियरिंग संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष विजय सिंह पुरावत, उपाध्यक्ष सचिन जैन आदि ने कनौजिया का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रूप कमांडर जितेंद्र कनौजिया ने बताया कि फरवरी 2024 में लेह लद्दाख से कन्याकुमारी तक सिंगल यूज प्लास्टिक, पर्यावरण संरक्षण व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए एक साइकिल रैली निकालकर अभियान चलाया जाएगा, जो लगभग 4,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। इसकी मंजूरी के लिए मैंने डीजी एनसीसी को एक पत्र भी लिखा है। यह अभियान नीमच एनसीसी, इंदौर ग्रुप मुख्यालय, डीजी एनसीसी नई दिल्ली और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed