फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News Backward Class Welfare Department employee commits suicide by jumping into Chambal river

Mandsaur News: पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के भृत्य ने चंबल नदी में कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 22 Dec 2023 08:23 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 22 Dec 2023 08:23 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के भृत्य ने चंबल नदी में कूदकर जान दे दी। गोताखोरों ने चंबल नदी में से निकालकर अस्पताल पहुंचाया था।

विज्ञापन
Mandsaur News Backward Class Welfare Department employee commits suicide by jumping into Chambal river
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदसौर में बुधवार शाम करीब सात बजे पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मंदसौर में पदस्थ भृत्य ने बसई स्थित पुलिया से चंबल नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने नदी से निकालकर इसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन भृत्य की जान नहीं बच पाई।

विज्ञापन


सुवासरा थाने में पदस्थ एसआई शिवांशु मालवीय ने बताया कि बगदीराम मालवीय (60) निवासी सुवासरा मंगलवार से घर नहीं गया था। कॉल कर परिजनों को सूचना दी कि वो घर नहीं आएगा, इसलिए परिजनों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। ये पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मंदसौर में भृत्य के पद पर कार्यरत था और अधिकांश बार वो घर नहीं जाता तो कॉल कर सूचना देता था।
विज्ञापन


बुधवार को जब परिजनों को बगदीराम के पुलिया से नदी में छलांग लगाने की सूचना मिली तो सभी हक्के-बक्के रह गए। परिजन तत्काल सुवासरा अस्पताल पहुंचे। यहां उन्हें बगदीराम की मौत की जानकारी मिली, पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगदीराम ने जब शाम को बसई पुलिया ये चंबल नदीं में छलांग लगाई तो नीचे गोताखोर भी बैठे हुए थे। इन्होंने तत्काल नदी में कूदकर बगदीराम को बाहर निकाल लिया और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed