फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: Laila left Majnu, brothers refused to perform last rites and social workers took responsibility

Mandsaur: लैला ने छोड़ा मजनू का साथ, भाइयों ने किया अंतिम संस्कार से इंकार तो समाजसेवियों ने निभाई जिम्मेदारी

Tue, 12 Mar 2024 10:37 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 10:37 PM IST
सार

अमित और पिंकी दोनों हमेशा एक दूसरे का हाथ पकड़े शहर की सड़कों पर घूमते मिलते थे और शाम को गांधी चौराहे पर दोनों सेवा बैंक में भोजन करने आते थे। दोनों मानसिक रूप से कमजोर जरूर थे, लेकिन दोनों में अटूट प्रेम था। 

विज्ञापन
Mandsaur: Laila left Majnu, brothers refused to perform last rites and social workers took responsibility
मंदसौर की लैला का अंतिम संस्कार समाजसेवियों ने किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदसौर शहर की सड़कों पर दिखने वाला लैला मजनू का जोड़ा सोमवार शाम को बिछड़ गया। इसका अंतिम संस्कार समाजसेवी व पार्षद सुनील बंसल ने मंगलवार को विधि विधान से किया।
विज्ञापन


मंदसौर शहर की सड़कों पर दिखने वाला एक ऐसा जोड़ा जिसे लोग पिंकी लालवानी (लैला) और अमित शर्मा (मजनू) के नाम से जानते थे। जो लंबे समय से एक दूसरे के साथ रह रहे थे। लेकिन सोमवार की शाम पिंकी का निधन हो गया। इसकी सूचना पड़ोसियों ने सुनील बंसल को दी, जिसके बाद सुनील बंसल ने पिंकी के भाइयो को पिंकी के निधन की जानकारी दी और अंतिम संस्कार करने की कहा लेकिन पिंकी के भाइयो ने पिंकी का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। इसके बाद बंसल ने मंगलवार सुबह पिंकी का अंतिम संस्कार करने की बात कही। मंगलवार सुबह सुनील बंसल ने नगरपालिका के हेमंत शर्मा और जाकिर भाई को मामले से अवगत करवाया और शव वाहन और नगरपालिका कर्मी भेजने को कहा। 
विज्ञापन


सुनील बंसल अंतिम संस्कार की सभी सामग्री लेकर कुम्हारवाड़ा में पिंकी और अमित के निवास स्थान पर पहुंचे और वहा से पिंकी को शव वाहन द्वारा मुक्तिधाम ले जाया गया। मुक्तिधाम पर समाजसेवी बंसल ने विधि विधान के साथ पिंकी का अंतिम संस्कार किया। मृतक पिंकी लालवानी मंदसौर के महाजन मोहल्ला जनकूपुरा की निवासी थी, जिसे लोग करिश्मा भी कहते थे। पिंकी ने एलएलबी भी कर रखी थी। परिजन के निधन के बाद पिंकी की मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी और पिंकी के भाइयो ने उसे घर से अलग कर दिया था। इसके बाद पिंकी अमित शर्मा (मजनू) जो कि दिव्यांग है के संपर्क में आई और कई वर्षो से दोनों साथ रह रहे थे। अमित और पिंकी दोनों हमेशा एक दूसरे का हाथ पकड़े शहर की सड़कों पर घूमते मिलते थे और शाम को गांधी चौराहे पर दोनों सेवा बैंक में भोजन करने आते थे। लेकिन कुछ दिनों से पिंकी ने आना बंद कर दिया था। अमित उसका भोजन भी अपने साथ ले जाकर पिंकी को खिलाता था। दोनों मानसिक रूप से कमजोर जरूर थे, लेकिन दोनों में अटूट प्रेम था जिसके कारण दोनों को लोग लैला मजनू के नाम से जानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed