{"_id":"64c75a3dc45d02c3a301a583","slug":"mandsaur-children-drowned-in-the-pit-dug-for-the-construction-of-the-stadium-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: ठेकेदार की लापरवाही ने ली दो मासूमों की जान, स्टेडियम निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: ठेकेदार की लापरवाही ने ली दो मासूमों की जान, स्टेडियम निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबे बच्चे
Mon, 31 Jul 2023 12:22 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:22 PM IST
सार
मंदसौर में स्टेडियम निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत से आक्रोशित लोग धरने पर बैठ गए। मंदसौर विधायक यशपाल सिसोदिया ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
गड्ढे में डूबे दो बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदसौर में स्टेडियम निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों में खेलते समय पैर फिसलने से दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणजन नगर परिषद के बाहर धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार मंदसौर जिले की नगरी नगर पंचायत क्षेत्र के बुआखेड़ी क्षेत्र में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सामने स्टेडियम निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों में बारिश का पानी भरा था। वहां दो बच्चे हरीश पिता सत्यनारायण एवं राज पिता विनोद खेल रहे थे, अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गड्ढे में भरे पानी में डूब गए। डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एकत्रित हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को गड्ढों से निकालकर मंदसौर जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम शिव कुमार शाक्य एवं थाना प्रभारी जिला चिकित्सालय मंदसौर पहुंचे और दोनों बच्चों के शव का पीएम करवाया। उधर इस घटना में ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है। लंबे समय से गड्ढे खोदे जाने के बाद भी निर्माण कार्य आरंभ नहीं किया, जिसको लेकर आक्रोशित ग्रामीण विरोध स्वरूप नगर परिषद कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। वहीं, मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने दोनों बच्चों के असामयिक निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि हादसे के बाद हर संभव सहायता को लेकर उन्होंने कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एवं सिविल सर्जन डीके शर्मा से चर्चा की है। दुख की इस घड़ी में हम और पूरी सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन