फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: Attack on policemen who went to save the dispute between two parties in the police station

Mandsaur: थाने में दो पक्षों का विवाद बचाने गए पुलिसकर्मियों पर हमला, सब इंस्पेक्टर-प्रधान आरक्षक गंभीर घायल

Fri, 09 Aug 2024 07:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 09 Aug 2024 07:16 PM IST
सार

मंदसौर में विवाद सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर ही हमला करने का मामला सामने आया है। दो पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट पहुंची है। पुलिस ने 18 लोगों पर केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Mandsaur: Attack on policemen who went to save the dispute between two parties in the police station
मंदसौर में पुलिस पर हमला हो गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर के शामगढ़ थाना परिसर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बीच बचाव करने गए एक सब इंस्पेक्टर और एक प्रधान आरक्षक पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस घटना में सब इंस्पेक्टर के सर में टांके आए हैं, वहीं एक आरक्षक के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। शामगढ़ में प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को मंदसौर रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से नौ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दोनों पक्षों की शिकायत पर भी शामगढ़ थाने पर मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ादेवी सिंह और बरखेड़ा उदय के पास एक खेत पर शिवनारायण नमक युवक की बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसी बीच दोनों गांव के दो पक्षों के किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसकी सूचना रात 11:30 बजे शामगढ़ थाने पर दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विवाद करने वाले लोगों को थाने लेकर पहुंची। लोगों को थाने ले जाने की सूचना पर दोनों पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ता देख शामगढ़ थाने पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर अविनाश सोनी और प्रधान आरक्षक बालाराम समझाने गए तो विवाद कर रहे लोगों ने थाना परिसर के ही पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एसआई अविनाश सोनी के सिर में तथा प्रधान आरक्षक बालाराम के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। जिसके बाद दोनों को शामगढ़ के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। यहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद देर रात मंदसौर रेफर कर दिया गया। जहां दोनों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि खेड़ादेवीसिंह और बरखेड़ा उदय गांव के मीणा और सौंधिया समाज के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। फरवरी में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद गुरुवार-शुक्रवार की रात बर्थडे पार्टी के दौरान भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया। एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले 18 लोगों के खिलाफ शामगढ़ थाने पर नामजद हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है। इनमें से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। शेष आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed