फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: 8 feet long crocodile fell in a well built in the field, released in the river after 4 hours of rescue

मंदसौर: खेत में बने कुएं में गिरा 8 फीट लंबा मगरमच्छ, 4 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित नदी में छोड़ा गया

Sun, 13 Mar 2022 02:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Mar 2022 02:03 PM IST
सार

मंदसौर के बाबुल्दा गांव में एक किसान के खेत में बने कुएं में करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ गिर गया। वन विभाग की टीम ने 4 घंटे रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित निकाला और चंबल नदी में छोड़ दिया।

विज्ञापन
Mandsaur: 8 feet long crocodile fell in a well built in the field, released in the river after 4 hours of rescue
वह कुआँ जिसमें मगरमच्छ गिरा था। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंबल नदी के किनारे बसे गांवों में मगरमच्छ और घड़ियालों के घुसने की घटनाएं बढ़ गई हैं। शनिवार रात जिले के बाबुल्दा गांव के एक किसान के खेत में बने कुएं में मगरमच्छ गिर गया। गांव में मगरमच्छ होने की खबर से दहशत फैल गई। लोग कुएं के चारों ओर उसे देखने के लिए इकट्ठा हो गए। वन विभाग ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा। मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन


आठ फीट का था मगरमच्छ 
घटना मंदसौर के भानपुरा तहसील के बाबुल्दा गांव की बताई जा रही है। यहां शनिवार को किसान ईश्वरलाल के खेत में करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया। किसान ने मगरमच्छ को खेत से भगाने की कोशिश की तो वह खेत में ही बने कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे कुएं से निकालकर चंबल नदी में छोड़ा गया।  
विज्ञापन


राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य में 886 मगरमच्छ  
राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य में जलीय जानवरों का संरक्षण किया जाता है। चंबल नदी में मगरमच्छ और घड़ियाल बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। हालिया जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक अभ्यारण्य में करीब 886 मगरमच्छ मौजूद हैं। अभयारण्य चंबल नदी के मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सीमाओं में फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed