{"_id":"622dac6892936c3aa355ac4f","slug":"mandsaur-8-feet-long-crocodile-fell-in-a-well-built-in-the-field-released-in-the-river-after-4-hours-of-rescue","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदसौर: खेत में बने कुएं में गिरा 8 फीट लंबा मगरमच्छ, 4 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित नदी में छोड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदसौर: खेत में बने कुएं में गिरा 8 फीट लंबा मगरमच्छ, 4 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित नदी में छोड़ा गया
Sun, 13 Mar 2022 02:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 13 Mar 2022 02:03 PM IST
सार
मंदसौर के बाबुल्दा गांव में एक किसान के खेत में बने कुएं में करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ गिर गया। वन विभाग की टीम ने 4 घंटे रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित निकाला और चंबल नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन
वह कुआँ जिसमें मगरमच्छ गिरा था।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंबल नदी के किनारे बसे गांवों में मगरमच्छ और घड़ियालों के घुसने की घटनाएं बढ़ गई हैं। शनिवार रात जिले के बाबुल्दा गांव के एक किसान के खेत में बने कुएं में मगरमच्छ गिर गया। गांव में मगरमच्छ होने की खबर से दहशत फैल गई। लोग कुएं के चारों ओर उसे देखने के लिए इकट्ठा हो गए। वन विभाग ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा। मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
आठ फीट का था मगरमच्छ
घटना मंदसौर के भानपुरा तहसील के बाबुल्दा गांव की बताई जा रही है। यहां शनिवार को किसान ईश्वरलाल के खेत में करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया। किसान ने मगरमच्छ को खेत से भगाने की कोशिश की तो वह खेत में ही बने कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे कुएं से निकालकर चंबल नदी में छोड़ा गया।
राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य में 886 मगरमच्छ
राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य में जलीय जानवरों का संरक्षण किया जाता है। चंबल नदी में मगरमच्छ और घड़ियाल बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। हालिया जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक अभ्यारण्य में करीब 886 मगरमच्छ मौजूद हैं। अभयारण्य चंबल नदी के मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सीमाओं में फैला है।