फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fake doctor exposed in Mandla, was running clinic without

Mandla News: फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, बिना डिग्री के कर रहा था मरीजों का इलाज, एसडीएम ने टीम के साथ मारा छापा

Sun, 20 Apr 2025 06:16 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Sun, 20 Apr 2025 06:16 PM IST
सार

एसडीएम सोनल सिडाम ने बताया कि बिना डिग्री इलाज करना अपराध है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।  भविष्य में भी इस तरह के अवैध क्लिनिकों पर कार्रवाई जारी रहेगी।  

विज्ञापन
Fake doctor exposed in Mandla, was running clinic without
झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में कार्रवाई करते एसडीएम

विस्तार

मंडला जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ खिलवाड़ करने वाला एक मामला सामने आया है। महाराजपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से क्लिनिक संचालित किया जा रहा था, जिस पर एसडीएम सोनल सिडाम ने सख्त कार्रवाई की। मौके पर की गई छापेमारी के दौरान मनोज परते नामक व्यक्ति को बिना किसी वैध चिकित्सा डिग्री के मरीजों का इलाज करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिंसा के बाद सानोधा गांव में तनावपूर्ण माहौल, ग्वालियर में मिले युवक-युवती को लाने रवाना हुई पुलिस
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार,  आरोपी मनोज परते के पास न तो कोई मान्यता प्राप्त संस्था से डिग्री है न ही कोई प्रमाणपत्र है। इसके बाद भी वह लंबे समय से क्लिनिक चलाकर लोगों का इलाज कर रहा था, जिससे मरीजों की जान खतरे में पड़ रही थी। यह कार्रवाई स्थानीय प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अवैध क्लिनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। मौके पर राजस्व निरीक्षक राकेश कटारिया, बीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा, डॉ. वैभव पटेल, मेडिकल ऑफिसर, महाराजपुर पटवारी योगेश तिवारी और नीरज वरकड़े सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों की टीम ने क्लिनिक में रखे दस्तावेजों व दवाओं की जांच की और मौके से कई सबूत भी एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तिरुपति के लड्डुओं में ग्वालियर की मिलावट, CBI ने दाल बाजार के तेल और घी कारोबारियों को किया तलब

एसडीएम सोनल सिडाम ने बताया कि बिना डिग्री इलाज करना कानूनन अपराध है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।  भविष्य में भी इस तरह के अवैध क्लिनिकों पर कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है। वहीं, प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई की स्थानीय नागरिक भी सराहना कर रहे हैं। 

ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed