{"_id":"63da34941c75431a697af53f","slug":"management-sent-back-villagers-who-came-to-occupy-the-displaced-village-of-bandhavgarh-tiger-reserve-umaria-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bandhavgarh Tiger Reserve: विस्थापित परिवारों का गांव में कब्जे का प्रयास; प्रबंधन ने समझाया, ज्ञापन देकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bandhavgarh Tiger Reserve: विस्थापित परिवारों का गांव में कब्जे का प्रयास; प्रबंधन ने समझाया, ज्ञापन देकर लौटे
Wed, 01 Feb 2023 03:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 01 Feb 2023 03:15 PM IST
सार
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर एरिया के मगधी गांव में 11 साल बाद विस्थापित हुए ग्रामीण एक साथ अपने गांव कब्जा करने पहुंच गए। इसके बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने उन्हें मछखेता गांव के पास रोक कर समझाया। फिर ग्रामीण अधिकारियों को ज्ञापन देकर लौट गए।
विज्ञापन
कब्जा करने पहुंचे ग्रामीणों को समझाते अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उमरिया में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के विस्थापित गांव पर ग्रामीण कब्जा करने पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने के बाद से टाइगर रिजर्व प्रबंधन सकते में है। मामला सामने आने के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
अपने गांव पर 11 साल बाद कब्जा करने पहुंचे थे विस्थापित परिवार
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर एरिया के मगधी गांव में 11 साल बाद विस्थापित हुए ग्रामीण एक साथ अपने गांव कब्जा करने पहुंच गए। ग्रामीणों के गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम और राजस्व विभाग द्वारा ग्रामीणों को मछखेता गांव के पास रोका गया।
विज्ञापन
वहां बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पांच परिक्षेत्रों के अधिकारी और उनकी टीम ने, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने ग्रामीणों को समझाया। उसके बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और वापस लौट गए। इस घटनाक्रम के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
