{"_id":"5e3a35428ebc3ee5d52222ff","slug":"man-who-illegally-entered-bhopal-airport-beat-up-gandhi-nagar-sho","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल एयरपोर्ट पर उत्पात मचाने वाले युवक ने थानाध्यक्ष को किया लहूलुहान, एक की वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल एयरपोर्ट पर उत्पात मचाने वाले युवक ने थानाध्यक्ष को किया लहूलुहान, एक की वर्दी फाड़ी
Wed, 05 Feb 2020 08:53 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 05 Feb 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
भोपाल हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर में तोड़फोड़
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले युवक योगेश त्रिपाठी ने पुलिस रिमांड के दौरान जमकर उत्पात मचाया। रिमांड के दौरान आरोपी ने अजीबोगरीब हरकतें कर पुलिसकर्मियों को खूब परेशान किया। वह कभी-कभी खूब बोलता और कभी बिलकुल शांत हो जाता।
विज्ञापन
मंगलवार को स्थानीय पुलिस जब आरोपी की दिमागी जांच कराने के लिए अस्पताल ले जाने के लिए तैयार हुई तब उसने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। जैसे-तैसे आरोपी को पुलिसकर्मियों ने काबू में किया और अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन, उसने यहां भी गांधीनगर थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह सेंगर के हाथ में दांत से काट लिया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, आरोपी ने एक पुलिसकर्मी के जांघ पर भी काटा और दूसरे की वर्दी फाड़ दी। इसके बाद डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगा कर काबू में किया।
एयरपोर्ट में घुसने की वजह साफ नहीं
भोपाल पुलिस अभी तक आरोपी से राजा भोज एयरपोर्ट में अवैध रूप से घुसने की वजह नहीं जान सकी है। पूछताछ के दौरान आरोपी की हरकतों से पुलिस भी हैरान है। राज्य की खुफिया एजेंसियां और एटीएस ने आरोपी से जब पूछताछ की तब उसने कोई भी जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
क्या है मामला
बता दें कि आरोपी योगेश रविवार को भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे की दीवार फांद कर परिसर में घुस गया। यहां उसने हवाईअड्डे से लगे मध्यप्रदेश सरकार के (स्टेट) हैंगर की पार्किंग में खड़े राधास्वामी सत्संग के हेलिकॉप्टर अगस्ता एडब्ल्यू- 139 में तोड़फोड़ की। इसके बाद उदयपुर जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट के आगे रनवे पर लेट गया।
जब पायलट ने युवक को रनवे पर लेटा पाया तो उसने फौरन एटीएस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ की टीम रनवे पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया।
