फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   man washed away in Betul

देखें वीडियो, कैसे बाइक समेत युवक समा गया पानी में

Wed, 23 Jul 2014 02:58 PM IST
Updated Wed, 23 Jul 2014 02:58 PM IST
विज्ञापन
man washed away in Betul

मध्य प्रदेश के बैतूल से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है जहां एक बाइक सवार नदी में बह गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


खबर के मुताबिक करीब 25 साल का एक युवक, बैतूल के करबला घाट इलाके में मछना नदी के ऊपर बने पुल को पार कर रहा था। नदी का वेग काफी तेज था और पानी पुल के ऊपर भी था।

विज्ञापन

बह गया नदी में

man washed away in Betul

उसे पुल पार करने से मना किया गया लेकिन वह माना नहीं। वह इस पुल को पार करते वक्त मोटरसाइकिल पर काबू ना रख सका, पानी के बहाव के सामने उसकी एक ना चली और वो बाइक समेत नदी में समा गया।

उसे तलाश करने की काफी कोशिश की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। अभी तक यह भी नहीं पता चल पाया है कि युवक कौन था और कहां का रहने वाला था।

लगातार जारी है बारिश

man washed away in Betul


मामला मंगलवार का है। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों से एमपी में काफी बारिश हो रही है। बारिश के कारण छिंदवाड़ा, बैतूल और सिवनी जिलों का बुरा हाल है। यहां के कुछ इलाके भारी जलभराव के कारण कट गए हैं।

मानसून विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 48 घंटे और तेज बारिश हो सकती है। फिलहाल एमपी बारिश से तरबतर है और अंदरुनी क्षेत्रों में बारिश ने क्या नुकसान किया है ये कहना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed