फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Man stripped naked, thrashed on suspicion of stealing garlic from wholesale vegetable market

मध्यप्रदेश: लहसुन चोरी के शक मे व्यक्ति को नंगा करके पीटा, वीडियो आया सामने

Tue, 07 Jan 2020 09:31 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 07 Jan 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
Man stripped naked, thrashed on suspicion of stealing garlic from wholesale vegetable market
लहसुन चोरी के शक में शख्स की पिटाई की - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले की एक थोक सब्जी मंडी में लहसुन चोरी के शक में एक आदमी को नंगा करके उसकी पिटाई की गई। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया। आसपास मौजूद सीसीटीवी फुटेज में भी पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस स्टेशन प्रभारी एसएल बौरासी ने कहा, 'यह मामला बहुत गंभीर है। हमने जांच शुरू कर दी है और वीडियो में नजर आ रहे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

विज्ञापन

 


हालांकि पुलिस ने अभी तक पीड़ित व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की है। उन्होंने आरोपियों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है। मंदसौर से सामने आई इस घटना के बाद एक बार फिर राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। यदि व्यक्ति ने चोरी की थी तो उसे पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए था। लेकिन लोगों ने कानून अपने हाथ में ले लिया। यह पहला ऐसा मामला नहीं है। इससे पहले भी चोरी के आरोपियों की पिटाई होती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed