{"_id":"60bd829673803908cb1945e9","slug":"man-pushed-wife-and-two-daughters-into-a-well-in-chhatarpur-madhyapradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: बेटी पैदा होने से गुस्साए पति ने पत्नी और दो बेटियों को कुएं में धकेला, आठ साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: बेटी पैदा होने से गुस्साए पति ने पत्नी और दो बेटियों को कुएं में धकेला, आठ साल की बच्ची की मौत
Mon, 07 Jun 2021 08:31 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 07 Jun 2021 08:31 AM IST
सार
दुनिया भले ही कहे कि आज बेटे-बेटियों में कोई फर्क नहीं है, लेकिन मध्यप्रदेश में यह बात गलत साबित हो रही है, यहां बेटे की चाहत में एक पति ने पत्नी को कुएं में फेंक दिया। उसे पत्थर से कुचलने की कोशिश भी की। हालांकि महिला किसी तरह जान बचाकर बाहर आ गई।
विज्ञापन
मामले की जांच करती मध्यप्रदेश पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने बेटा न होने पर कथित रूप से अपनी पत्नी एवं दो बेटियों को कुएं में धकेल दिया, जिससे आठ वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला की आवाज सुनकर वहां से निकल रहे एक ग्रामीण ने महिला और उसकी एक बच्ची को बचा लिया। यह घटना छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर चंदला पुलिस थाना अंतर्गत हुई।
विज्ञापन
चंदला पुलिस थाना के विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि मृत बच्ची की मां बिट्टी बाई यादव ने पुलिस के समक्ष बयान दिया है कि तीन माह पहले बेटी होने पर पति राजा भैया यादव उसे प्रताड़ित करता था और उसके साथ मारपीट करता था। इसी कारण वह अपनी बच्चियों के साथ एक माह पहले अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन
पति ने महिला और बच्चों पर पत्थर से किया हमला
उन्होंने बताया कि जानकारी के मुताबिक डढिया गांव का निवासी आरोपी राजा भैया यादव मोटारसाइकिल से पत्नी बिट्टी और दोनों बच्चियों को पन्ना जिले के लौलास गांव स्थित ससुराल से वापस लेकर आ रहा था। रास्ते में भी बेटी होने पर वह पत्नी को भला बुरा कह रहा था। पड़ोई गांव के पास सड़क से तीन-चार खेत दूर स्थित एक कुएं तक वह मोटरसाइकिल से पहुंचा और पत्नी और बच्चियों को कुएं में धकेल दिया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
अधिकारी उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस घटना में उसकी आठ वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि महिला, जो कि तैरना जानती थी, ने किसी तरह से तैर कर अपनी बच्ची को बचा लिया। हालांकि, जब वह कुएं से बाहर निकलने का प्रयास कर रही थी तब आरोपी ने उस पर पत्थर से हमला किया जिससे महिला के सिर पर चोट आई है। उन्होंने कहा कि महिला की आवाज सुनकर वहां से निकल रहे एक ग्रामीण ने महिला और उसकी एक बच्ची को कुएं से बाहर निकाला और दोनों को बचा लिया। सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
