{"_id":"5fa54d978ebc3e9b99244edd","slug":"man-held-from-odisha-for-threatening-mp-assembly-protem-speaker-rameshwar-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: प्रोटेम स्पीकर को हत्या की धमकी देने वाला ओडिशा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: प्रोटेम स्पीकर को हत्या की धमकी देने वाला ओडिशा से गिरफ्तार
Fri, 06 Nov 2020 06:50 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, भोपाल।
पीटीआई, भोपाल।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 06 Nov 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
रामेश्वर शर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने ओडिशा के संबलपुर से गिरफ्तार किया है। रामेश्वर शर्मा को फ्रांस में जारी विवादस्पद कार्टून के खिलाफ कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का विरोध करने के बाद धमकी मिली थी।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक,(भोपाल पुलिस रेंज) उपेंद्र जैन ने बताया कि झारखंड के देवघर जिले के तहत ग्राम खगड़ा के निवासी जावेद अख्तर (28) को अपराध शाखा और साइबर सेल के दल ने ओडिशा के संबलपुर से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने स्पीकर को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी थी और वह संबलपुर में एक इस्पात कारखाने में काम करता है
विज्ञापन
धमकी मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने प्रोटेम स्पीकर के लिये सुरक्षा की मांग की थी। एक अधिकारी ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा के सुरक्षा अधिकारी ने रविवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को इस संबंध में पत्र लिखा था।
विज्ञापन
डीजीपी को लिखे पत्र में विधानसभा के सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रोटेम स्पीकर के निजी सचिव ने भोपाल में प्रदर्शन के विरोध में दिये गये उनके (प्रोटेम स्पीकर) हालिया बयान से पैदा हुए खतरों के बारे में सूचित किया है। उल्लेखनीय है कि पैगंबर मोहम्मद साहब के कार्टून विवाद और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों खिलाफ भोपाल के इकबाल मैदान में विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 29 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन किया था।
इस विरोध प्रदर्शन के बाद प्रोटेम स्पीकर रामेशवर शर्मा ने एक बयान में कहा था कि प्रदर्शनकारियों ने इस्लामिक कट्टरता दिखाते हुए भारत में भय का माहौल पैदा किया है और बेहतर होता अगर यह विरोध प्रदर्शन फ्रांस में आयोजित किया जाता क्योंकि जिस घटना को लेकर यह प्रदर्शन भोपाल में किया गया, वह फ्रांस की है। डीजीपी को लिखे पत्र में कहा गया कि इस बयान के बाद शर्मा को फेसबुक के अलग-अलग अकाउंट से धमकियां मिलनें लगीं हैं।
