{"_id":"138ab1c96b31512a7abd183abad3ab99","slug":"man-ends-life-at-same-spot-where-brother-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"वहीं की खुदकुशी जहां भाई ने की थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वहीं की खुदकुशी जहां भाई ने की थी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 31 May 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
एक कैंसर के मरीज ने आत्महत्या कर ली। उसने वहीं जाकर अपनी जान दी जहां कुछ वक्त पहले उसके भाई ने भी आत्महत्या की थी। उसके भाई को भी कैंसर था। परिवार दुखी है और शहर के लोग स्तब्ध।
विज्ञापन
मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है। अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक 24 साल के मुकेश को पेट का कैंसर था। उसका इलाज चल रहा था लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
उसको रॉबर्ट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। 22 मई को उसने अपनी मां से कहा कि वो नाई के पास जा रहा है लेकिन वो अस्पताल वापस नहीं लौटा। उसके परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई और उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
27 मई में उसका जिस्म बिलावली के एक तालाब में तैरता मिला। पता चला है कि महेश अपनी बीमारी को लेकर परेशान रहता था और डिप्रेशन में चला गया था।
महेश के बड़े भाई कन्हैया (27) को भी कैंसर था। चार महीने पहले उसने भी इसी तलाब में कूद कर जान दे दी थी।
