फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   man died on a slap

100 रु के लिए खाया चांटा और फिर मौत

Wed, 12 Mar 2014 11:48 AM IST
Updated Wed, 12 Mar 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
man died on a slap

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक व्यक्ति की चांटा खाने से मौत हो गई। मात्र 100 रुपए के लिए दो लोगों में झगड़ा हुआ। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि मोहन जाटव को आरोपनी वीरेंद्र सिकरवार ने चांटा मार दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा।

विज्ञापन


लेकिन झगड़े का यह एक चांटा बहुत भारी पड़ गया। जैसे ही मोहन जाटव को चांटा लगा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। पांच दिन के बाद आखिर में पीड़ित की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुलिस इस मामले में अभी छानबीन कर रही है।

लेन-देन को लेकर हुआ विवाद

man died on a slap

खबर के अनुसार रामस्वरूप जाटव करीब 9 बजे घर के पास चाय की दुकान पर था। सिकंदर कंपू निवासी वीरेन्द्र सिकरवार भी वहां मौजूद था। दोनों के बीच 100 रूपये के लेनदेन का विवाद इतना बढ़ा कि उसने झगड़े का रूप ले लिया।

इस दौरान वीरेन्द्र ने मोहन को एक थप्पड़ रसीद कर दिया। इस पर मोहन जमीन पर गिर पड़ा। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजन मोहर सिंह का आरोप है कि मंगलवार को मोहन की लाश थाने पर रखी तब जाकर पुलिस ने वीरेन्द्र सिकरवार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया जबकि माधवगंज टीआई संजीव नयन शर्मा के मुताबिक झगडे की शिकायत उसी दिन दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed