मध्यप्रदेशः देवास जिले में व्यापारी को पेड़ से बांधकर पीटा, फिर ले गए पुलिस थाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के देवास जिले के इटावा क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां रुपयों के लेन-देन के मामले में कुछ लोगों ने पहले एक व्यापारी को बुरी तरह से पीटा फिर उसे रस्सी से बांधकर घसीटते हुए थाने ले गए। घटना बुधवार शाम को घटित हुई। इस दौरान लोग आते-जाते रहे लेकिन किसा ने भी उस व्यापारी को बचाने की कोशिश नहीं की। पीड़ित के पैर की हड्डी टूट गई है और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इटावा में बुधवार शाम को पैसों के लेन-देन के विवाद में एक किराना व्यापारी को कुछ लोगों ने पेड़ से बांधकर बुरी तरह से पीटा। पीड़ित का नाम राजेंद्र सिंह है जो त्रिलोक नगर में एक किराने की दुकान चलाता है। आरोपी पिटाई के बाद किराना व्यापारी को घायल अवस्था में रस्सी से बांधकर इटावा पुलिस चौकी लेकर पहुंचे। मामले में 15 लोगों के खिलाफ हमला, बलवा, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जिला अस्पताल में भर्ती राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर पीटा और चाकू से हमला करते हुए मेरी जेब में मौजूद एक लाख रुपये छीन लिए। यह लोग मुझे पहले भी परेशान करते थे। इसे लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और थाने में शिकायत की थी। मामला लाखों के फंड के रुपयों और ब्याज के लेन-देन से जुड़ा हुआ है।
Madhya Pradesh: Man beaten up and dragged on road in
— ANI (@ANI) August 1, 2019
Itawa, Dewas, yesterday. Police say, "Victim has suffered a fracture on his leg and other injuries. Case has been registered under relevant sections." pic.twitter.com/VWsHXlVjcw
जिस समय आरोपी किराना व्यापारी को पीट रहे थे उस समय वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बनकर खड़े थे। वहीं कुछ लोगों ने व्यापारी को बचाने की बजाए घटना का वीडिया बनाया। मामले पर पुलिस ने कहा, 'मामला रुपयों के लेन-देन का है। अन्य चोटों के साथ पीड़ित के पैर की हड्डी टूट गई है। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।'
