चरित्र पर शक हुआ, काटी पत्नी की नाक
मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के एक खौफनाक मामले में पति ने चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी की नाक काट ली।
भिण्ड जिले के बरोही थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरपुरा के पास कोचिंग से अपनी सहेली के साथ घर वापस आ रही एक नवविवाहिता की उसके पति ने अपने दांतों से नाक काट ली।
जानकारी के मुताबिक खारीपुरा गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी दिल्ली में रहकर आटो चलाने वाले राजू सिंह के साथ जून 2013 में हुई थी।
घटना के बाद आरोपी फरार
पीड़िता के मुताबिक उसे शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज लाने और उसके चरित्र पर संदेह को लेकर परेशान करने लगे थे।
प्रताडना से तंग आकर वह यहां अपने माता पिता के पास आ गई जहां वह पढकर अपने पैरों पर खडा होना चाहती थी। घटना के दिन वर अपनी सहेली के साथ कोचिंग से लौट रही थी तभी रास्ते में उसका पति राजू मिल गया उसने बात करने का बहाना कर उसे रोक कर दांतों से उसकी नाक काट ली।
घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। पुलिस ने पति के खिलाफ पत्नी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।
