सागर में जहरीली शराब से 10 की मौत पर बड़ा एक्शन: आबकारी विभाग के तीन अधिकारी सस्पेंड, उपायुक्त ग्वालियर अटैच
सागर में जहरीली अवैध शराब से 10 लोगों की मौत हो गई। करीब 35 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मामले में सहायक आबकारी आयुक्त समेत तीन अधिकारी निलंबित किए गए हैं, वहीं उपायुक्त को ग्वालियर में अटैच किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली अवैध शराब के सेवन से अब तक 10 लोगों की मौत की बात सामने आई है। कलेक्टर ने भी 10 मौतों की पुष्टि की है। वहीं, करीब 35 लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से कुछ की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। गंभीर मरीजों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। मौतों के आंकड़ों में बढ़ोतरी की आशंका है।
जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सरकार ने आबकारी विभाग के अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त ग्वालियर दीपक सक्सेना ने बताया कि सागर की सहायक आबकारी आयुक्त कीर्ति दुबे, जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और बंडा में पदस्थ आबकारी उप निरीक्षक रोशनी उरेते को निलंबित कर दिया गया है।
पढे़ं: कुछ ही देर में अकड़ने लगे हाथ-पैर, शरीर पर पड़े नीले निशान; दिल दहला देने वाली कहानी
इसके अलावा उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव को मुख्यालय ग्वालियर अटैच किया गया है। जहरीली शराब मामले में विभागीय स्तर पर की गई इस कार्रवाई के बाद प्रशासन और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
