{"_id":"5d7afe4c8ebc3e017f1e5cea","slug":"major-accident-happened-during-ganpati-immersion-in-bhopal-as-boat-capsized-which-killed-many","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशियां मातम में बदलीं, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के दौरान 29 लोगों की डूबने मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशियां मातम में बदलीं, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के दौरान 29 लोगों की डूबने मौत
Sat, 14 Sep 2019 04:03 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 14 Sep 2019 04:03 AM IST
विज्ञापन
गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया है
- फोटो : PTI
मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर कई परिवारों में खुशियां थोड़ी सी ही देर में मातम में तब्दील हो गई । इन राज्यों में अलग अलग घटनाओ में गणेश प्रतिमा विसर्जन के समय कम से कम 29 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इनमें महाराष्ट्र में 18 लोग तो मध्य प्रदेश में 11 लोगों ने जरा सी लापरवाही से जीवन गंवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विसर्जन के दौरान अमरावती में चार, रत्नागिरी जिले में तीन, नासिक, सिंधुदुर्ग, सतारा जिलों में दो-दो और धुले, बुलढाणा, ठाणे, अकोला और भंडारा जिलों में एक-एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में 11 की मौत
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गणपति विसर्जन के दौरान खटलापुरा इलाके में एक झील में दो नावों के पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन के अनसुार दो नावों में कुल 17 लोग इस विसर्जन के लिए झील में साढ़े चार बजे गए थे। विसर्जन के समय एक नाव में पलट गई और चीखपुकार मच गई। इसे देख कर दूसरी नाव में सवार लोग उन्हें बचाने की कोशिश करने लगे लेकिन खुद उनकी नाव भी पलट गई और दूसरी नाव में सवार लोग झील में गिर गए। बताया जा रहा है कि गणेश प्रतिमा बहुत भारी थी और उसका संतुलन नहीं बन पा रहा था। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हरएक व्यक्ति के निकटतम परिजन को 11 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। पुलिस ने नाविकों आकाश बाथम और चंगु बाथम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
