फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Violent collision between a truck and a pickup on National Highway 30; two drivers killed

मैहर में हादसा: नेशनल हाईवे-30 पर ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, दो चालकों की मौत; दोनों मृतक मैहर के

Sat, 17 Oct 2026 01:48 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2026 01:48 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर भेड़ा गांव के पास ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर में दोनों चालकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जंग बहादुर लोधी (36) और राज चौरसिया (22) के रूप में हुई है। नादन थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Violent collision between a truck and a pickup on National Highway 30; two drivers killed
सड़क हादसे में दो की मौत

विस्तार

मैहर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। नादन थाना क्षेत्र के भेड़ा गांव के पास ट्रक और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों में फंसे चालकों के शव बाहर निकलवाए। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान मैहर जिले के निवासी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


भेड़ा गांव के पास हुआ भीषण हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना नेशनल हाईवे-30 पर भेड़ा गांव के पास हुई। यहां ट्रक और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई हालांकि, दोनों वाहन टक्कर किन परिस्थितियों में हुई यह पुलिस की जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर के अधूरे पड़े कामों को लेकर सीएम से मिलने पहुंचीं ताई, मजाकिया लहजे में कहा- नौकरी मांगने आई हूं
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दो परिवारों ने खोए अपने सदस्य
इस दर्दनाक दुर्घटना में जान गंवाने वाले दोनों चालकों की पहचान हो गई है। मृतकों के नाम इस प्रकार हैं जंग बहादुर लोधी (36 वर्ष), पिता रामावतार लोधी, निवासी ग्राम खोंदिरा, मैहर और राज चौरसिया (22 वर्ष), पिता रामावतार चौरसिया, निवासी देवधरा तालाब, मैहर हादसे में दोनों की मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक ओर जहां 36 वर्षीय जंग बहादुर लोधी की मौत से उनके परिजनों को गहरा सदमा पहुंचा है, वहीं 22 वर्षीय राज चौरसिया की असमय मृत्यु से परिवार में शोक का माहौल है।

मौके पर पहुंची नादन थाना पुलिस
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद नादन थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों में फंसे चालकों के शव बाहर निकलवाए। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई पुलिस दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। हादसे के समय वाहनों की गति, टक्कर की परिस्थितियों और अन्य संभावित कारणों की जानकारी जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

सड़क हादसे में दो की मौत

हादसे के बाद वाहन की हालत
 

सड़क हादसे में दो की मौत

सड़क के साइड में करवाया गया क्षतिग्रस्त वाहन
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed