फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The joy of engagement turned into a fight, with two groups clashing in Samoha village.

शिवपुरी: सगाई की खुशियां मारपीट में बदलीं, समोहा गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

Sat, 17 Oct 2026 04:26 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2026 04:26 PM IST
सार

शिवपुरी के करैरा क्षेत्र के समोहा गांव में सगाई समारोह के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि दामाद को पीटने के बाद घर पहुंचकर परिवार और रिश्तेदारों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। घटना में कई लोग घायल हुए। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। 

विज्ञापन
The joy of engagement turned into a fight, with two groups clashing in Samoha village.
सगाई कार्यक्रम के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट

विस्तार

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के समोहा गांव में एक परिवार के घर चल रहे सगाई समारोह के दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रिश्तेदारों के जुटने और खुशियों के बीच शुरू हुआ घटनाक्रम मारपीट, तोड़फोड़ और अफरा-तफरी में बदल गया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते पहले परिवार के दामाद को रास्ते में रोककर पीटा गया और इसके बाद कुछ लोग घर पहुंच गए। यहां परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घटना में महिलाओं समेत कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित मारपीट से संबंधित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, कमल सिंह जाटव के घर शुक्रवार रात उनके भतीजे रविंद्र जाटव की सगाई का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। घर के बाहर टेंट लगा हुआ था और परिवार के साथ रिश्तेदार भी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान कमल सिंह के दामाद अनिल जाटव निवासी महलगांव, ग्वालियर दवाई लेने के लिए समोहा गांव की ओर जा रहे थे। आरोप है कि बाबा की बावड़ी के पास साहब सिंह गुर्जर, निर्भय गुर्जर, बंटी गुर्जर और छोटू गुर्जर ने अनिल को रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान अनिल के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद उन्होंने फोन के माध्यम से परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमानवीयता: नवरात्रि का हवाला देकर मकान मालिक ने घर में नहीं ले जाने दिया शव, अस्पताल के बाहर हुए संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


दामाद के साथ हुई घटना की जानकारी मिलने के बाद मामला और बढ़ गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ देर बाद जीतू गुर्जर सहित अन्य लोग कमल सिंह के घर पहुंच गए। यहां पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू हो गई। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में कमल सिंह, उनके भतीजे मंगल जाटव, रिश्तेदार मनोज जाटव, सपना जाटव और भारती जाटव सहित परिवार के अन्य लोगों को चोटें आईं। सिर में चोट लगने से कमल सिंह और मंगल जाटव भी घायल हुए। घटना के दौरान समारोह में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और सगाई का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान घर के बाहर लगाए गए टेंट और समारोह में इस्तेमाल हो रहे सामान को नुकसान पहुंचाया गया। इसके अलावा वाहनों में भी तोड़फोड़ किए जाने की बात शिकायत में कही गई है। एक पारिवारिक समारोह के दौरान हुई इस घटना से परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों में दहशत का माहौल बन गया। घटना के संबंध में पुलिस ने शिकायत के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया जा रहा है। पुलिस की जांच के बाद ही विवाद की पूरी पृष्ठभूमि और घटना में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

 

सगाई कार्यक्रम के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट

मारपीट के निशान बताता पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed