{"_id":"68bed0f42e7e77847e07ab92","slug":"maihar-temple-an-amazing-miracle-was-seen-at-maihar-temple-on-the-night-of-lunar-eclipse-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar Temple: चंद्रग्रहण के समय मां शारदा मंदिर में दिखा अद्भुत नजारा, भक्त बोले- उतर आया माता का कवच! Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar Temple: चंद्रग्रहण के समय मां शारदा मंदिर में दिखा अद्भुत नजारा, भक्त बोले- उतर आया माता का कवच! Video
Mon, 08 Sep 2025 06:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 08 Sep 2025 06:21 PM IST
सार
शारदा देवी मंदिर में चंद्रग्रहण की रात करीब 12:30 बजे एक अनोखा दृश्य देखा गया। मंदिर मानो किसी रहस्यमयी कवच से ढका हुआ नजर आया और ऊपर से उठती हल्की रोशनी ने वातावरण को अलौकिक बना दिया।
विज्ञापन
मैहर मां शारदा मंदिर के ऊपर कवच के रूप में चमकती रोशनी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के मैहर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता शारदा देवी मंदिर में चंद्रग्रहण की रात एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस नजारे को वहां मौजूद एक भक्त ने अपने कैमरे में कैद किया। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ तेजी से वायरल हो गया। मंदिर में चमत्कार के इस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहुत लोगों ने देखा। हर कोई अपने-अपने हिसाब से इस घटना पर प्रतिक्रिया दे रहा है। कई लोग इसे माता का चमत्कार और अस्था से जोड़कर देख रहे हैं तो वहीं एक वर्ग ऐसा भी जो इस घटना को साधारण बात बता रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो और घटना की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन
वीडियो में क्या
बताया जा रहा है कि यह घटना आधी रात करीब 12:30 बजे की है, जब चंद्रग्रहण अपने चरम पर था। तस्वीर में साफ तौर पर दिख रहा है कि पूरा मंदिर मानो किसी रहस्यमयी कवच से ढक गया हो। मंदिर के ऊपर से उठती हल्की रोशनी और बदलते आसमान के बीच मंदिर का दृश्य बेहद अलौकिक लग रहा था। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और इसे माता शारदा का चमत्कार करार दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- नर्मदा तटों पर श्राद्ध तर्पण और पिंडदान का शुभारंभ, सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर होगा समापन
विज्ञापन
घंटों चला भजन-कीर्तन
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का दृश्य पहले कभी नहीं देखा गया। मंदिर पर अचानक जैसे दिव्य आभा छा गई हो और पूरा वातावरण भक्ति और आस्था से भर गया। लोगों ने इसे माता की कृपा मानते हुए घंटों तक भजन-कीर्तन किया और चंद्रग्रहण की रात को और भी खास बना दिया।
आस्था का केंद्र है ये दरबार
गौरतलब है कि मैहर का शारदा देवी मंदिर न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देशभर में आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इसी वजह से यहां रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन चंद्रग्रहण की रात जो दृश्य सामने आया, उसने भक्तों की आस्था को और गहरा कर दिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है और लोग इसे माता शारदा के चमत्कार के रूप में देख रहे हैं।
