फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News: Dead body buried after doing Tantra Kriya when police dug the grave they found dog corpse

MP: तंत्र क्रिया कर दफनाया शव, कब्र को खोदते ही आने लगी बदबू, फिर कुछ ऐसा हुआ कि पुलिस को आ गई इस फिल्म की याद

Tue, 27 Aug 2024 12:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 27 Aug 2024 12:16 PM IST
सार

थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने बताया कि कब्र में पालतू कुत्ते का शव मिला था। उसके मालिक ने बताया कि तीन दिन पहले उसके कुत्ते की मौत हो गई थी। शव को खुले में फेंकने के बजाय उसने दफना दिया गया था।  

विज्ञापन
Maihar News: Dead body buried after doing Tantra Kriya when police dug the grave they found dog corpse
कब्र में मिला कुत्ते का शव। - फोटो : MP Crime News

विस्तार

मध्य प्रदेश की मैहर पुलिस के साथ जन्माष्टमी के दिन एक अनोखी घटना घटित हो गई, जिसने दृश्यम फिल्म की याद दिला दी। दसअसल, जिले के अमरपाटन थाना के मौहरिया लालन गांव में पुलिस को तंत्र-मंत्र के बाद शव दफनाने की सूचना मिली। सूचना पर अमरपाटन पुलिस और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट टीम के साथ गांव पहुंचे और कब्र की खुदाई शुरू की गई। 

विज्ञापन


थोड़ी सी खुदाई के बाद कब्र  से गंध आने लगी। इससे पुलिस टीम का शक और गहरा गया, गंध के कारण उन्होंने रुमाल से मुंह ढक लिया। लेकिन, कुछ देर जो सामने था वह देखकर सभी लोग हैरान रह गए।  ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कब्र में जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता दफन था। जिसे देखने के बाद वहां मौजूद सभी लोगों को दृश्यम फिल्म का चर्चित सीन याद आ गया।  
विज्ञापन


कब्र के पास मिठाई के डिब्बे और अगरबत्ती होने से लोगों को हुआ शक 
जानकारी के अनुसारा गांव में कब्र के पास मिठाई का डिब्बा, पूजा-पाठ की सामग्री और जली हुई अगरबत्ती देखकर लोगों को शक हुआ कि अज्ञात लोगों ने तांत्रिक क्रिया के बाद किसी इंसान का शव दफना दिया है। सूचना पर थाना प्रभारी अमरपाटन केपी त्रिपाठी और तहसीलदार आरडी साकेत मौके पर पहुंचे। मौके की जांच पड़ताल से लगा कि यहां कोई तांत्रिक क्रिया हुई है। जिसके बाद तहसीलदार ने कब्र को खोदने की अनुमति दी। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद जब कब्र खोदी गई तो उसमें से कुत्ते का शव निकला।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले हुई थी कुत्ते की मौत
थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने बताया कि कब्र में पालतू कुत्ते का शव मिला था। उसके मालिक ने बताया कि तीन दिन पहले उसके कुत्ते की मौत हो गई थी। शव को खुले में फेंकने के बजाय उसने दफना दिया गया था। हालांकि, जन्मअष्टमी के दिन इस तरह की अफवाह उड़ने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed