Maheshwar News: नर्मदा के तट पर 12 से 15 जनवरी तक होगी नेशनल कैनो स्लैलम, एशियन गेम्स चयन ट्रायल भी होंगे
महेश्वर के सहस्त्रधारा ट्रैक पर 12 से 15 जनवरी तक नेशनल कैनो स्लैलम प्रतियोगिता आयोजित होगी। जूनियर और सीनियर वर्ग की इस स्पर्धा में देशभर के 200 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विस्तार
नेशनल कैनो स्लैलम प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्ग में 12 से 15 जनवरी तक महेश्वर स्थित प्राकृतिक ट्रैक सहस्त्रधारा, नर्मदा नदी के तट पर आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसके माध्यम से एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया जाएगा।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 200 से 210 खिलाड़ी भाग लेंगे। अनुमान है कि 22 राज्यों से कुल 13 से 14 टीमें इसमें सहभागिता करेंगी। प्रतियोगिता के दौरान एशियन गेम्स ट्रायल के साथ-साथ जूनियर अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप, सीनियर एशियन चैंपियनशिप और टेस्ट इवेंट भी आयोजित किए जाएंगे। एशियन गेम्स आगामी वर्ष जापान में होने हैं, जिसके लिए यह ट्रायल चयन की दृष्टि से अत्यंत अहम हैं।
प्रतियोगिता में केवल इंडिविजुअल इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। एशियन गेम्स में शामिल कुल छह इवेंट्स के अनुरूप ही यहां स्पर्धाएं कराई जाएंगी। समयाभाव के कारण इस बार टीम इवेंट आयोजित नहीं किए जाएंगे। इवेंट्स में कायक मेन इंडिविजुअल, कायक वुमन इंडिविजुअल, कैनो मेन इंडिविजुअल, कैनो वुमन इंडिविजुअल तथा कायक क्रॉस मेन और वुमन इंडिविजुअल शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- मंत्री विजयवर्गीय का क्षेत्र अपराध में भी नंबर वन रहा, पिछले साल बाणगंगा में 1749 केस दर्ज हुए
इस प्रतियोगिता में कई ऐसे खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं और भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साथ ही, तकनीकी मार्गदर्शन के लिए जर्मनी के तीन बार ओलंपिक में रह चुके coach Christos Tsakmakis (कोच क्रिस्टोस त्सकमाकिस), विदेशी कोच का अनुभव रखने वाले कुलदीप कीर व अन्य कोच भी महेश्वर में मौजूद रहेंगे, जो खिलाड़ियों को अपने अनुभव साझा करते हुए प्रशिक्षण देंगे।
मयंक ठाकुर मध्य प्रदेश टॉकिंग ट्रेनिंग संघ के सचिव के अनुसार, यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों के लिए एशियन गेम्स तक पहुंचने का सुनहरा अवसर है, बल्कि महेश्वर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक नई पहचान भी दिलाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
