{"_id":"65eb348efe1c3a743700f74f","slug":"mahashivratri-flood-of-faith-gathered-on-the-festival-of-mahashivratri-in-pashupatinath-temple-2024-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MahaShivratri: पशुपतिनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लगी दर्शनार्थियों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MahaShivratri: पशुपतिनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लगी दर्शनार्थियों की कतारें
Fri, 08 Mar 2024 09:23 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 08 Mar 2024 09:23 PM IST
सार
महाशिवरात्रि के पर्व पर विश्व विख्यात अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में सुबह ब्रह्म मुहूर्त में चार बजे पट खुलते ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह भावन पशुपतिनाथ महादेव का पंचामृत से विद्वान पंडितों द्वारा अभिषेक किया गया।
विज्ञापन
शिवरात्रि पर भगवान पशुपतिनाथ का आकर्षक शृंगार किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाशिवरात्रि का पर्व विश्व विख्यात पशुपतिनाथ मंदिर सहित जिले में उत्साहपूर्वक मनाया गया। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। पशुपतिनाथ मंदिर में भक्तों ने कतारबद्ध होकर दर्शन किए। सुबह चार बजे पट खुलते ही भक्तों की कतारें लगाना शुरू हो गई थीं। भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के दर्शन किए।
महाशिवरात्रि के पर्व पर विश्व विख्यात अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में सुबह ब्रह्म मुहूर्त में चार बजे पट खुलते ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह भावन पशुपतिनाथ महादेव का पंचामृत से विद्वान पंडितों द्वारा अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान की प्रतिमा का आकर्षक नयनाभिराम शृंगार कर आरती की गई। तत्पश्चात सुबह 11 बजे भगवान पशुपतिनाथ का दूल्हे के स्वरूप में शृंगार किया गया। भगवान के सिर पर फूलों की पगड़ी सबका मन मोह रही थी। शृंगार के बाद भगवान को राजभोग अर्पित कर आरती की गई।
शिवरात्रि पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं दी, जिसके चलते भक्तों ने गर्भगृह के बाहर से ही अपने आराध्य का पूजन-दर्शन वंदन किया।
विज्ञापन
शिवरात्रि पर्व पर भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने के लिए जिले व प्रदेश सहित राजस्थान, गुजरात सहित अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचे। सुबह से शुरू हुआ भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन वंदन का सिलसिला रात तक जारी रहा जिसमे 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के दर्शन किए।

मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में लगी दर्शनार्थियों की कतारें
- फोटो : सोशल मीडिया
जिले में कई स्थानों पर हुआ मेले का आयोजन
शिवरात्रि के पर्व पर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में जहां भक्तों की भीड़ के चलते मेले जैसा माहौल था तो वहीं दूसरी ओर शामगढ़ के नजदीक धर्म, भानपुरा के छोटा-बड़ा महादेव तथा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर चौमुखा महादेव मंदिर परिसर में समिति द्वारा मेले का अयोजन किया गया।
रात्रि के चारों पहर में होंगे विशेष अभिषेक
पशुपतिनाथ मंदिर के पुजारी कैलाश भट्ट ने बताया कि शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 33 घंटे तक मंदिर के पट लगातार खुले रहेंगे। रात्रि पहर में रात 10 बजे भगवान पशुपतिनाथ का विशेष-अभिषेक होगा। इसमें विभिन्न प्रकार के फूलों व फलों के रस से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद रात्रि के तीन पहर में भी भगवान पशुपतिनाथ के विशेष अभिषेक किए जाएंगे।
सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में पट खुलते ही भक्तों की कतारें लगाना शुरू हो गई थीं। भक्तों ने यहां अपने आराध्य के कतारबद्ध होकर दर्शन किए। मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए एक दिन पूर्व जिला प्रशासन ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिसके तहत आज मंदिर परिसर में करीब 200 महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। साथ ही माइक से भी अलाउंसमेंट किया गया। मंदिर परिसर में 51 सीसीटीवी कैमरों से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी जिसके लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया।
मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा किए गए अयोजन
महाशिवरात्रि के पर्व पर पशुपतिनाथ मंदिर में मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा शाम 6:30 बजे से लोकगायन, शिव केंद्रित समूह नृत्य तथा भक्ति गायन का अयोजन किया गया। इसमें लोकगायन में देवास के शंकरलाल धोलपुरे व साथियों द्वारा लोक गायन, इंदौर के प्राची घारे एवं साथियों द्वारा शिव केंद्रित समूह नृत्य तथा भोपाल के नमन तिवारी एवं साथियों द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी गई।