फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maharashtra Political Crisis: Kamal Nath got the responsibility of saving the government, Pawaiya told Uddhav responsible

Maharashtra Political Crisis: कमलनाथ को मिली सरकार बचाने की जिम्मेदारी, पवैया ने उद्धव को बताया जिम्मेदार

Tue, 21 Jun 2022 02:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 21 Jun 2022 02:13 PM IST
सार

कांग्रेस ने महाराष्ट्र सरकार को बचाने की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ को सौंपी है। वहीं, कुर्सी पर छाए संकट के लिए जयभान सिंह पवैया ने उद्धव ठाकरे को जिम्मेदार बताया है।

विज्ञापन
Maharashtra Political Crisis: Kamal Nath got the responsibility of saving the government, Pawaiya told Uddhav responsible
उद्धव ठाकरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है। कांग्रेस ने महाराष्ट्र सरकार को बचाने की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ को सौंपी है। दरअसल महाराष्ट्र सरकार के करीब दो दर्जन विधायकों ने बागी तेवर दिखाते हुए सूरत के एक होटल में डेरा डाला है। विधायकों के साथ शिवसेना के वरिष्ठ नेता और मंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद हैं।
विज्ञापन


वहीं इस मामले में महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया का बड़ा बयान सामने आया है। जय भान सिंह पवैया का कहना है कि महाराष्ट्र विधानसभा परिसर के चुनाव में कांग्रेस और शिवसेना ने मुंह की खाई है। शिवसेना की सरकार विधायकों का विश्वास हो चुकी है और हम अपनी ओर से कुछ नहीं कर रहे, उनका कुनबा बिखर रहा है। पवैया ने कहा कि अब महाराष्ट्र को हम राजनीतिक संकट में नहीं डालना चाहते, महाराष्ट्र की सरकार का पतन उनके ही कुनबे के द्वारा होने वाला है। 
विज्ञापन


विधायकों के बागी तेवरों से महाराष्ट्र में एक बार फिर उद्धव सरकार की सत्ता पलट के संकेत मिल रहे हैं। शिवसेना के दो दर्जन विधायक मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुजरात के सूरत में एक होटल में रुके हैं। बताया जा रहा है कि शिंदे कल से शिवसेना के संपर्क में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed